Friday, July 3, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य कॉलेज में स्तन कैंसर जागरूकता के विषय पर हुआ सेमिनार का आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 5, 2025 Tags: , , , ,

–    नियमित स्व-परीक्षण करने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना बेहद जरूरी – डॉ. गोयल

BOL PANIPAT – शुक्रवार 5 सितंबर,

आर्य कॉलेज में शुक्रवार को वुमन डेवलपमेंट सेल एवं फोर्टिस अस्पताल, शालीमार बाग, दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में स्तन कैंसर जागरूकता विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का उद्देश्य छात्राओं एवं महिलाओं में स्तन कैंसर के लक्षण, कारण, बचाव और समय पर इलाज की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में फोर्टिस अस्पताल, शालीमार बाग, दिल्ली की रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग की वरिष्ठ निदेशक व विभागाध्यक्षा एवं कैंसर विशेषज्ञ डॉ. विनीता गोयल ने शिरकत की। कार्यक्रम में पहुँचने पर महाविद्यालय की वुमन डेवलपमेंट सेल की इंचार्ज डॉ. मीनल तालस ने मुख्य वक्ता का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्राचार्य प्रो. डॉ. जगदीश गुप्ता ने वुमन डेवलपमेंट सेल की इंचार्ज डॉ. मीनल तालस एवं मौजूद स्टाफ सदस्यों को शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता कैंसर विशेषज्ञ डॉ. विनीता गोयल ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्तन कैंसर महिलाओं में तेजी से बढ़ रही एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, लेकिन शुरुआती चरण में पहचान होने पर इसका सफल उपचार संभव है। उन्होंने छात्राओं को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित आहार लेने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। साथ ही उन्होंने छात्राओं को नियमित स्व-परीक्षण करने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। कार्यक्रम में जागरूकता बढ़ाने हेतु उन्होंने एक पॉवरपॉइंट प्रस्तुति भी दिखाई, जिसमें रोग से जुड़े आंकड़े और बचाव के उपाय दर्शाए गए।

सेमीनार में छात्राओं ने डॉ. विनीता गोयल से सवाल पूछे और उन्होंने सरल भाषा में उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

महिला सेल की प्रभारी डॉ. मीनल तालस ने कहा कि ऐसे सेमिनार विद्यार्थियों को न केवल जागरूक करते हैं बल्कि समाज में भी एक सकारात्मक संदेश पहुँचाते हैं। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी समाज में जागरूकता का माध्यम बन सकती है। साथ ही उन्होंने छात्राओं से आग्रह किया कि वे यहाँ सीखी हुई जानकारियों को अपने परिवार और समाज में भी साझा करें।

इस अवसर पर डॉ. मीनल तालस, डॉ. शिखा गर्ग, डॉ. सुदेश, प्राध्यापिका प्रिया गुप्ता, सुमन सिंगला, ग़ज़ल, रेखा, खुशबू, शिवानी, अंकिता, लता, अंजू शर्मा, काजल, नेहा सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। 

Comments