राष्ट्र स्तरीय पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पानीपत में गणित विभाग द्वारा राष्ट्र स्तरीय पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों से विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन विकल्प के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में विषय के प्रति रूचि बढ़ती है एवं उनका ज्ञान और आत्मविश्वास भी बढ़ता है | इसके साथ ही विद्यार्थियों की बोलने की कुशलता भी बढ़ती है जो भविष्य में उन्हें साक्षात्कार में मदद करता है। इस अवसर पर विभागाध्यक्षा डॉ. अर्पणा गर्ग ने कहा कि गणित विभाग समय समय पर इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहता है और विद्यार्थी जीवन में हमें इनका लाभ अवश्य उठाना चाहिए। उन्होंने बताया की विद्यार्थियों का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा। निर्णायक मण्डल में सुरेंद्र कुमार, महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय , रोहतक एवं सुधीर पुजारा, देश बंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय, पानीपत ने अहम भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे :
प्रथम स्थान :- मुस्कान , आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत
द्वितीय स्थान :- पूजा , हिंदू कन्या महाविद्यालय सोनीपत
तृतीय स्थान :-ऋषभ शुक्ला, डी ए वी सेंटनरी महाविद्यालय, फरीदाबाद
महाविद्यालय प्रबंध समिति एवं प्राचार्य ने गणित विभाग को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रो कनक शर्मा, डॉ. पूनम गुप्ता, प्रो. संगीता, प्रो. मनीष, प्रो. मानसी, प्रो. कोमल, प्रो. साक्षी, प्रो दीपाली, प्रो सुमित, प्रो शिवानी, प्रो कीर्ति, प्रो. भावना का अहम् योगदान रहा ।महाविद्यालय द्वारा विजयी विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए ।

Comments