Monday, May 25, 2026
Newspaper and Magzine


राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल जीत मयंक सैनी पहुंचा राष्ट्रीय स्तर पर

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 11, 2025 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : जी.डी गोयंका स्कूल, पानीपत के कक्षा बारहवीं से मयंक सैनी ने “राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता” अंडर 17 बॉय के 73-78 किलोग्राम भार के तहत फतेहाबाद में हुई प्रतियोगिता में जीत हासिल कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया और राष्ट्रीय स्तर पर अपना स्थान सुरक्षित किया । वहीं युग कक्षा बारहवीं के छात्र ने 78 किलोग्राम से अधिक भार में कांस्य पदक प्राप्त कर दोनों ने अपने राज्य, स्कूल और अभिभावकों का नाम रोशन किया ।

विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन, डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने विजयी छात्रों का भव्य स्वागत किया और भविष्य में कामयाबी के लिए प्रोत्साहित किया । प्रधानाचार्या रेणुका अनेजा ने बच्चों को ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की और अन्य छात्रों को भी ऐसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने हेतु प्रेरित किया ।

वाईस चेयरमैन युवराज जैन, सी.ए कमल किशोर, एडवाइजर मुस्कान जैन, खेल शिक्षक अमन, अभिभावक, अन्य शिक्षकगण और विद्यार्थीगण मौजूद थे ।

Comments