Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी. महाविद्यालय में  इंटर्नशिप प्रोग्राम “साइबर सिक्योरिटी”  के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 3, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.महाविद्यालय में इंटर्नशिप सेल एवं आईसीटी अकैडमी के संयुक्त तत्वाधान में चलने वाले इंटर्नशिप प्रोग्राम “साइबर सिक्योरिटी”  के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शशि प्रभा मलिक के द्वारा किया गया I माधवी (संयोजिका, इंटर्नशिप सैल ) और शिखा जुनेजा, आईसीटी अकैडमी के अभिनंदन (स्टेट हेड, कॉरपोरेट कम्युनिकेशन एकेडमिक्स एंड गवर्नमेंट इनिशिएटिव) है,  शुभम वर्मा (साइबर सिक्योरिटी कंसलटेंट ट्रेनर) रिलेशनशिप मैनेजर एकेडमी कॉरपोरेशन एंड कॉरपोरेट कम्युनिकेशन को तुलसी का पौधा और स्मृति चिन्ह भेंट करके किया गया I कॉलेज प्राचार्य डॉ शशि प्रभा मलिक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में सिर्फ किताबें ज्ञान काफी नहीं है विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान की जरूरत के हिसाब से खुद को तैयार करना होगा I नेटवर्क एक्सेस करते समय उपयोगकर्ताओं को मिलने वाली अनुमतियाँ और वे प्रक्रियाएँ जो यह निर्धारित करती हैं कि डेटा कैसे और कहाँ साझा किया जा सकता है, ये सभी बातें साइबर सिक्योरिटी सुरक्षा के अंतर्गत आती हैं। जिसमें विद्यार्थियों को तकनीकी कौशल सीख कर जॉब के लिए तैयार किया जाएगा और यह भी कहा कि हमें साइबर सिक्योरिटी क्राइम को लेकर अवेयर रहने की आवश्यकता है I सौरभ (साइबर सिक्योरिटी ट्रेनर), जितेंद्र (प्रोटेक्ट फील्ड कोऑर्डिनेटर) विद्यार्थियों के साथ ट्रेनिंग देने के लिए उपलब्ध रहे I  इंटर्नशिप सेल की  संयोजिका,  माधवी ने कहा कि आईसीटी अकैडमी सार्वजनिक निजी भागीदारी मॉडल के तहत अपनी तरह का पहला अग्रणी उद्यम है जो छात्रों को प्रशिक्षित करने का प्रयास करता है I इस कार्यक्रम में 66 विद्यार्थियों ने भाग लिया I कार्यक्रम में मंच का संचालन प्रोफेसर माधवी ने किया I सफल आयोजन में शिखा जुनेजा, दीप्ति जुनेजा, टिंकू, पूनम की अहम भूमिका रही I

Comments