Saturday, May 2, 2026
Newspaper and Magzine


दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में नृत्य,मिमिक्री व गायन का आयोजन किया गया ।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 12, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान आई बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सांस्कृतिक समिति की संयोजिका डॉ सुनीता ढांडा के निर्देशन में दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में नृत्य, मिमिक्री व गायन का आयोजन किया गया । महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ शशिप्रभा मलिक मुख्य अतिथि रहीं, कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन कर  मुख्य अतिथि को तुलसी का पौधा भेंट किया गया । इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने कौशल का प्रदर्शन किया । कार्यक्रम में गत दिवसीय विजेताओं को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए। मिमिक्री, गायन व नृत्य तीनो विधाओं में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें शास्त्रीय, लोक और फिल्मी गीतों पर आधारित प्रस्तुतियां शामिल थीं। कॉलेज प्रबंध समिति के महासचिव   एल. एन मिगलानी ने अपने संबोधन में बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, संगठन-भावना एवं सांस्कृतिक गौरव का सतत् विकास होता रहे और हमारा महाविद्यालय नित्य नूतन ऊँचाइयों की ओर अग्रसर हो।  सचिव रवि गोसाईं ,आई. बी. (एल) पब्लिक स्कूल ने अपने वक्तव्य में बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से रचन्नात्मकता, आत्मविश्वास में वृद्धि होने के साथ-साथ सामजिक कौशल भी विकसित होते है | यह लोगो को अपनी संस्कृति और विरासत से जुड़ने का अवसर देती है | महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ शशि प्रभा मलिक ने अपने संबोधन में सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं और कहा कि “हमारे विद्यालय के छात्रों ने हमेशा सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी पहचान बनाई है। इस प्रतियोगिता ने यह साबित कर दिया है कि हमारे छात्र न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में बल्कि सांस्कृतिक क्षेत्र में भी आगे हैं। आप सभी ने बहुत मेहनत की है, और यह आपकी मेहनत का ही परिणाम है कि आज हम सभी आपके प्रदर्शन से गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा और सांस्कृतिक गतिविधियों के बीच संतुलन बनाए रखने की प्रेरणा दी और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के लिए प्रोत्साहित किया ।  सांस्कृतिक समिति की संयोजिका डॉ सुनीता ढांडा ने सभी शिक्षकों और समिति-सदस्यों का धन्यवाद करते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गायन प्रतियोगिता डॉ मोनिका वर्मा के निर्देशानुसार सुसम्पन्न हुई व निर्णायक की भूमिका डॉ निधान सिंह, डॉ विक्रम कुमार, डॉ मोनिका वर्मा ने निभाई |  वहीं नृत्य प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. किरण मदान, डॉ. सुनित शर्मा, सुश्री मनीत कौर ने निष्पक्ष व तटस्थ भूमिका निभाई | मिमिक्री में प्रो. अजयपाल सिंह एवं डॉ. प्रवीन कुमार ने निर्णायक मंडल में अहम् भूमिका निभाई | डॉ. ज्योति गहलोट एवं मनीत कौर ने मंच संचालन किया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे :-

गायन प्रतियोगिता :

प्रथम – तुषार, बी. ए, द्वितीय वर्ष

द्वितीय – सुधीर, बी. ए, प्रथम  वर्ष

तृतीय – राज त्योरा, बी. बी. ए. तृतीय वर्ष  

नृत्य प्रतियोगिता:

प्रथम – शिवम्  बी. ए, द्वितीय  वर्ष

द्वितीय – सुजल, बी.सी. ए, द्वितीय वर्ष

तृतीय – मुस्कान, बी. कॉम. द्वितीय वर्ष एवं ख़ुशी,   बी. कॉम. तृतीय वर्ष  

मिमिक्री:

प्रथम – एम. ए. प्रथम वर्ष

द्वितीय – शोकीन, बी. ए, प्रथम वर्ष

तृतीय – गुलज़ार, बी. ए, प्रथम वर्ष

पुरस्कृत छात्र- छात्राओं को नक़द राशि व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में  डॉ. राजेश कुमार, डॉ. निधि मल्होत्रा, डॉ. शर्मिला यादव, डॉ. खुशबू, डॉ. अंजलि, अश्वनी गुप्ता, रूहानी शर्मा, निशा गुप्ता, डॉ. पूजा मलिक, डॉ. रेखा मलिक एवं सांस्कृतिक समिति के सभी सदस्य व अन्य प्राध्यापकगण उपस्थित रहे |  

Comments