Monday, May 25, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 15, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 15 सितंबर 2025, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने बाइक चोरी करने के एक आरोपी को उझा गेट पर चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कुरूक्षेत्र पीपली निवासी आमिर खान के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी टीम को रविवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म का एक युवक एचएफ डिलक्स बाइक पर सवार होकर उझा गेट पर घूम रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान कुरूक्षेत्र पीपली निवासी आमिर खान पुत्र मेहरबान के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त बाइक 8 मई को पानीपत पुराना बस अडडा परिसर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना शहर में औदयोगिक क्षेत्र इंद्रा कॉलोनी निवासी आशीष पुत्र धर्मपाल की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर सोमवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी आमिर खान को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments