Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


वार्ड 9 के पार्षद नवल जिंदल के द्वारा अधिवक्ता मेहुल जैन को वार्ड नं 9 का सफाई स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर बनाया गया.

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at September 16, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : प्रमुख समाजसेवी अधिवक्ता मेहुल जैन को प्रथम नागरिक मेयर कोमल सैनी से विचार विमर्श करके वार्ड 9 के पार्षद नवल जिंदल के द्वारा वार्ड नं 9 का सफाई स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर बनाया गया यह नियुक्ति तुरंत प्रभाव से लागू की गई है. जानकारी देते हुए पार्षद नवल जिंदल ने बताया की मेहुल जैन काफी वर्षों से स्वच्छता के लिए कार्य कर रहे हैं और अपने यूनिक अआईडियाज के लिए पहचाने जाते हैं उन्होंने कहा कि वह अपनी संस्था आरंभ फाउंडेशन के माध्यम से पिछले 10 सालों से लगातार स्वच्छता के लिए कार्य कर रहे हैं और उन्हें उनके इन्हीं कामों को देखते हुए उनको वार्ड 9 का स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है

इस विषय में जानकारी देते हुए अधिवक्ता मेहुल जैन ने सर्वप्रथम पार्षद नवल जिंदल और मेयर कोमल सैनी का विशेष रूप से धन्यवाद किया कि उन्होंने उनको इस पद के लिए नियुक्त किया है
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 2014 से भारत को स्वच्छ बनाने की एक मुहिम में लगे हुए हैं और उन्हीं से प्रभावित होकर 2015 में सभी शहर के धार्मिक एंव सामाजिक संगठनों को एक मंच पर लाकर लगभग 4 साल तक लगातार स्वच्छता अभियान के माध्यम से एंव पिछले दस सालों से लगातार स्वच्छता के प्रति अपनी आवाज बुलंद करते आए हैं
उन्होंने कहा कि जब हिंदुस्तान में नई क्रांति स्वच्छता के लिए चली है तो वह पानीपत में क्यों संभव नहीं
उन्होंने बताया कि वह आरंभ फाउंडेशन के माध्यम से पिछले 10 वर्षों से स्वच्छता के लिए कार्य कर रहे हैं जिसमें की स्वच्छता सेमिनार, स्वच्छता अभियान और स्वच्छता उपकरण वितरण का कार्य फाउंडेशन के माध्यम से चल रहे हैं
साल 2019 में उन्होंने स्वच्छता अभियान से प्रभावित होकर एक नई मूहीम की शुरुआत की जिसका नाम है कार डस्टबिन वितरण अभियान मात्र 100 का डस्टबिन वितरण अभियान की शुरुआत आज 3000 का डस्टबिन वितरण का अपना अभियान पूरा कर चुकी है और अगले महीने ही 5000 का डस्टबिन बांटने का लक्ष्य पूरा कर एक नया रिकॉर्ड बना लेगी
उन्होंने जिला प्रशासन के द्वारा 15 अगस्त कार्यक्रम में स्वच्छता के कार्यो के लिए उन्हें 2 बार सम्मानित किया गया है क्रमश: 2016 एंव 2018
उन्होंने कहा कि मैं पिछले दस सालों अपने घर में गीला व सुख कूड़ा अलग-अलग करके डिस्पोज करता हूं उन्होंने कहा कि हम सब का कर्तव्य है कि हम सब लोग स्वच्छता के लिए एकजुट हो क्योंकि जितनी भी बीमारियां हैं उसमें कहीं ना कहीं गंदगी का अहम योगदान है

प्रशासन से भी अपना निवेदन करता हूं कि प्रशासनिक व्यवस्थाएं दुरुस्त करें जो कर्मचारी अपनी ड्यूटी समय पर नहीं पूरा कर रहे उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए साथ ही जो कंपनी कूड़ा उठाने का कार्य नही कर रही हैं तो उनके टेंडर रद्द कर देने चाहिए अन्यथा उन पर ज्यादा से ज्यादा फाइन लगाना चाहिए

उन्होंने कहा कि मुझे ब्रांड एंबेसडर की भूमिका के लिए चुना गया तो कोशिश करूंगा की वार्ड नंबर 9 के लिए एक नई सोच के साथ स्वच्छता के लिए काम करें
उन्होंने कहा कि यह हमारा सबका सौभाग्य है कि हमें अबकी बार एक ऐसा वार्ड पार्षद मिला है जो सभी की सुनवाई कर रहा है और ऐसा देखने में काम होता था उन्होंने कहा कि नवल जिंदल जी स्वच्छता में के साथ-साथ वार्ड की अन्य समस्याओं पर भी दिन-रात काम कर रहे है

जानकारी देते हुए बताया की इसी वार्ड में शहर की लगभग सभी प्राचीन धार्मिक व इतिहासिक धरोहरे भी स्थापित है और शहर के मुख्य बाजार भी इसी वार्ड के अंदर आते हैं तो इस वार्ड को स्वच्छ और सुंदर बनाने से पूरे शहर में एक अच्छा मैसेज जाता है उन्होंने पुनः: वार्ड पार्षद नवल जिंदल और मेयर कमल सैनी का धन्यवाद किया

Comments