आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय हुआ में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
BOL PANIPAT : – बुधवार 17 सितम्बर, 2025, आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पानीपत में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उप्रचार्या डॉ अनुराधा सिंह की उपस्थिति में महाविद्यालय की विधिक प्रकोष्ठ द्वारा किया गया, कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की एडवोकेट नेहा गुप्ता ने शिरकत। एडवोकेट नेहा गुप्ता ने अपने वक्तव्य में छात्रों को सूचना का अधिकार, साइबर अपराध, दीवानी व आपराधिक मामले, वैवाहिक मुकदमे, महिलाओं व बच्चों से संबंधित अपराध, पोक्सो एक्ट, किशोर न्याय बोर्ड और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी से संबंधित जानकारी तथा निःशुल्क विधिक सहायता के साधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संबोधित किया। उन्होंने छात्र-छात्रओं को बताया कि कानून केवल न्यायालय की दीवारों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक के दैनिक जीवन से जुड़ा हुआ है। जागरूक नागरिक ही अपने अधिकारों की रक्षा कर सकता है और समाज में न्याय स्थापित करने में योगदान दे सकता है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को विधि के क्षेत्र में करियर निर्माण की संभावनाओं के बारे में भी प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ प्रश्न पूछे और अपनी सवालों का समाधान प्राप्त किया।
कॉलेज उपाचार्या डॉ.अनुराधा सिंह ने मुख्य वक्ता का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर पुष्प गुच्छ दे कर स्वागत किया। डॉ. सिंह ने अपने संबोधन में कहा विद्यार्थियों को ऐसे जागरूक कार्यक्रमों में अवश्य भाग लेना चाहिए, ऐसे कार्यक्रम से विद्यार्थी जागरूक हो कर समाज में भी जागरूकता फैला सकते हैं, और अपने अधिकारों को पहचान सकते हैं।
इस अवसर पर डॉ. विजय सिंह, प्राध्यापका मानवी समेत अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Comments