पानीपत सिविल अस्पताल में पोषण माह व सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ
-जंक फूड छोडऩे व लोकल फूड अपनाने का संदेश दिया गया
BOL PANIPAT , 17 सितंबर। सिविल अस्पताल पानीपत में बुधवार को पोषण माह एवं सेवा पखवाड़ा 2025 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल खट्टर के प्रतिनिधि गजेन्द्र कुमार सलुजा ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाए गए विशेष स्लॉट में पोषण संबंधी जानकारियां दी गईं और लोगों से जंक फूड त्यागने तथा लोकल फूड अपनाने की अपील की गई।
डीपीओ परमिंदर कौर ने महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य के उच्च स्तर को सुनिश्चित करने के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी सांझा की। कार्यक्रम में विभाग द्वारा हेल्दी रेसिपी व पौष्टिक भोजन का आकर्षक प्रदर्शन किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।

Comments