Sunday, May 31, 2026
Newspaper and Magzine


इश्मीत कौर ने उद्यमिता पखवाड़े  के तहत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया |

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 20, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पंचकुला में उद्यमिता पखवाड़े  के तहत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेशभर से अनेक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय से बी. बी. ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा इश्मीत कौर ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया |

प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने  छात्रा की उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि हमारे कॉलेज की छात्रा ने अपने कौशल और रचनात्मकता से न केवल संस्थान का नाम रोशन किया है, बल्कि यह भी सिद्ध किया है कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. सुनित शर्मा ने छात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विभाग के लिए गौरव की बात है। हमारी छात्रा ने जिस समर्पण और सृजनशीलता का परिचय दिया है, वह अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बनेगी।

विभाग से डॉ. ज्योति गहलोत ने इस प्रतियोगिता में सक्रिय भूमिका निभाई और उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में भागीदारी लेने से विद्यार्थियों की सृजनात्मक क्षमता का विकास होता है | इस मौके पर श्री अजयपाल सिंह जी एवं सुश्री माधवी मौजूद रहे एवं उन्होंने  छात्रा इश्मीत कौर को बधाई दी और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया | विभाग के सभी प्राध्यापकों राजेश बाला, रूहानी शर्मा, साक्षी मुंजाल, करुणा सचदेवा, निशा गुप्ता, रीना रानी, रुचिका बत्रा, मनित कौर, सोनिया विरमानी,  सुखजिन्दर सिंह, जागृति रानी, निशा गोयल, आकांशा शर्मा, आँचल, रूबी और अनू बेनीवाल ने विद्यार्थियों को शुभाशीष दिया ।

Comments