Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य कॉलेज की दो होनहार बेटियों का खेल कोटे से हुआ यूपी पुलिस में चयन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL SPORTS , at April 3, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 3 अप्रैल 2023, आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय की दो होनहार छात्राओं शैली और कीर्ति का चयन वॉलीबाल खेल कोटे से यूपी पुलिस में हुआ है। दोनों बेटियों का महाविद्यालय प्रांगण पहुंचने पर प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने मिठाई खिलाकर स्वागत किया व चयनित होने पर बधाई दी। साथ ही उन्होंने इस शानदार अवसर पर कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.नरेश सैनी सहित सभी स्टॉफ सदस्यों को बधाई दी।
जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने बताया कि महाविद्यालय की बीए प्रथम वर्ष की शैली व बीए द्वितीय वर्ष की कीर्ति ने 30 व 31 मार्च को लखनऊ में आयोजित ट्रायल में भाग लिया था, जिसमें पूरे भारतवर्ष से 27 कैंडिडेट का लिस्ट में चयन हुआ था, जिसमें पूरे भारतवर्ष से 10 कैंडिडेट को ही चुना गया जिसमें दो छात्राएँ आर्य कॉलेज की हैं।
उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व की बात है हमारी बेटियां आज पूरे देश में नाम रोशन कर रही है। बेटियां आज प्रत्येक क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है। इस शानदार उपलब्धि के लिए दोनों बेटियों के अभिभावकों व कोच ने भी सभी को बधाई दी। इस मौके पर कोच मामिनी सैनी, राजेश टुर्ण, राजेंद्र देशवाल सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Comments