आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल में हुनर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : स्थानीय आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल के प्रांगण में कक्षा प्रथम से पाँचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए हुनर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र के साथ हुआ।
विद्यालय में नए आए विद्यार्थियों के लिए यह प्रतियोगिता रखी गई। मंच संचालन ‘कुमारी रिया’ ने किया। निर्णायक मंडल की भूमिका प्रिया एवं प्रियंका ने निभाई। अपना हुनर दिखाने के लिए प्रतिभागियों में काफी उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा शब्द गायन (मूल मंत्र), अलग-अलग तरह के नृत्य तथा फैन्सी ड्रैस द्वारा अपने अभिनय को प्रस्तुत किया। छोटे-छोटे बच्चों की प्रतिभा को देखकर सभागार में चारों और तालियों की गड़गड़ाहट गूँज उठी और उन्होंने सभी का मन मोह लिया।
प्रधानाचार्य जयश्री गर्ग ने मंच पर आए बच्चों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि हर बच्चे में प्रतिभा छिपी होती है बस उनका सही मार्गदर्शन करके उसे बाहर निकालने की जरूरत है। हर कार्य संभव है, बच्चा जो ठान लेता है। उसे वह करके दिखाता है।
आज के सितारे बनेः-
शब्द गायन (मूलमंत्र) – प्रथम- गुरकीरत
एकल नृत्य – प्रथम- वंश (कक्षा- चौथी), रियाना, निहारिका
द्वितीय- तान्या
फैन्सी ड्रैस – प्रथम- कनिशका
अंत में सभी मंच पर आए प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया । कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान से किया गया।

Comments