Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


वीरवार को जिला के बीजेपी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 24, 2025 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : 24 सितंबर। मुख्यमंत्री नायब सिंह वीरवार को पानीपत में दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर जिला के बीजेपी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसी को लेकर पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज और भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट के साथ उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने विचार-विमर्श कर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने बताया कि बीजेपी के जिला कार्यालय के उद्घाटन के साथ-साथ पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र की करोड़ों रुपए की दो विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी मुख्यमंत्री नायब सिंह द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल भी शिरकत करेंगे। जिसमें औद्योगिक क्षेत्र से जीटी रोड़ तक आरओबी के साथ-साथ नगर निगम क्षेत्र में बनाए गए आधुनिक फायर स्टेशन का उद्घाटन किया जाएगा।
विधायक प्रमोद विज ने इस मौके पर पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न विकास परियोजनाओं की भी चर्चा की और अधिकारियों के कार्य की सराहना भी की।

Comments