सर्दी में वाहन चालक रखें विशेष ध्यान. सड़क पर गाड़ी को निर्धारित स्पीड में करें ड्राइव :उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया
-हर साल लाखों व्यक्ति ग्रास बन जाते हैं सड़क दुर्घटनाओं का
-ज्यादा तर सड़क दुर्घटनाएं तेज गति से वहां ड्राइव करने पर होती है
-आमजन भी दुर्घटना होने की स्थिति में टोल फ्री नंबर का लें सहयोग
BOL PANIPAT ,30 नवंबर, उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि सर्दी के मौसम में दुर्घटनाओं का ज्यादा खतरा बन जाता है। ऐसी में वाहन चालको को कोहरे एवं धुंध को ध्यान विशेष रूप से रखना चाहिए व अपने वाहनों को सड़क पर धीरे व नियमानुसार चलाना चाहिए ।
उपायुक्त ने बताया कि सी रोड पर आने से पूर्व ही अपने वाहनों पर रिफलैक्टर टेप अवश्य लगवाएं तथा टेल लाईट व डिपर जलाकर रखें।
उपायुक्त ने कहा कि ऐसे मौसम में वो वाहनों की निर्धारित गति – सीमा के अनुसार ही चलाएं। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी सडक़ एवं वाहन दुर्घटना होने की सूचना टोल फ्री नम्बर पर दें।
उपायुक्त ने बताया कि परिवहन विभाग हरियाणा द्वारा निर्धारित गति सीमा से अधिक गति पर वाहन के पकड़े जाने पर जुर्माना किया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि तेज रफतार से गाड़ी ड्राइव करने से वाहन का नुकसान तो होता ही है, साथ ही जानें भी जा सकती है। सब की जान कीमती है इसको ध्यान में रखकर ही गाड़ी ड्राइव करें।
उपायुक्त ने कहा कि भारत में प्रतिवर्ष अनुमानितः 5 लाख सडक दुर्घटनाएं होती है, जिनमें से लगभग दो लाख सड़क दुर्घटनाएं तेज रफतार के कारण होती है और लगभग एक लाख 40 हजार लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है।
उपायुक्त ने बताया कि निर्धारित गति सीमा से अधिक गति से वाहन चलाना दण्डनीय अपराध है। अत वाहन चालक निर्धारित गति में ही अपने वाहन चलाएं ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके व जानमाल की हानि को रोका जा सके।

Comments