घर में घुसकर पिस्तौल से जानलेवा हमला करने मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार. एक देसी पिस्तौल, एक रौंद व एक मैग्जीन बरामद.
BOL PANIPAT : 24 सितंबर 2025, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने सींक गांव में घर में घुस कर पिस्तौल से जानलेवा हमला करने मामले में चौथे आरोपी को मंगलवार शाम को गांव अदियाना से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान जीन्द जिले के पढ़ाना गांव के दीपक उर्फ जफर के रूप में हुई है।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि मामले में इससे पहले पुलिस द्वारा तीन आरोपियों सींक गांव निवासी रोहित उर्फ गोलू, राहुल उर्फ गंजा व अजय उर्फ बादल को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने मामले में नामजद फरार साथी आरोपियों के साथ मिलकर रंजिशन उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा किया था। पुलिस ने आरोपी राहुल उर्फ गंजा व रोहित उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर बीते वीरवार को माननीय न्यायालय में पेश कर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर व आरोपी अजय उर्फ बादल को गिरफतार कर शनिवार को माननीय न्यायालय में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर फरार आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। तीनों आरोपियों की निशानदेही पर मंगलवार शाम को जीन्द जिले के पढ़ाना गांव निवासी आरोपी दीपक उर्फ जफर को अदियाना गांव से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने गिरफ्तार हो चुके तीनों साथी आरोपियों के अतिरिक्त फरार अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने आरोपी दीपक उर्फ जफर के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक देसी पिस्तौल, एक मैग्जीन व एक रौंद बरामद किया।
प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया बताया कि आरोपी दीपक उर्फ जफर से वारदात में प्रयुक्त देसी पिस्तौल, एक रौंद व एक मैग्जीन बरामद कर व आरोपी रोहित उर्फ गोलू, राहुल उर्फ गंजा व अजय उर्फ बादल को रिमांड अवधी पूरी होने पर बुधवार को माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।
वारदात में शामिल फरार इनके अन्य साथी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह है मामला
उरलाना कला चौकी में सींक गांव निवासी बिजेंद्र पुत्र तेजबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके छोटे भाई साहिल को तीन चार साल पहले गांव निवासी सुमित ने मुखबरी देकर देसी पिस्तौल सहित पकड़वाया था। मामले में साहिल को जेल जाना पड़ा था। उनके परिवार की एक महिला पर सुमित का दोस्त वंश गलत नजर रखता था। इस बात लेकर भाई साहिल ने वर्ष 2024 में अपने एक दोस्त के साथ मिलकर वंश पर पिस्तौल से गोली चला दी थी। तब वारदात बारे थाना मतलौडा में अभियोग दर्ज हुआ था। उक्त मामले में साहिल जेल से जमानत पर आया हुआ है। सुमित इसके बाद उनके परिवार से रंजिश रखने लगा। उनके साथ कई बार हाथापाई व झगड़ा कर पिता तेजबीर के साथ मारपीट भी की। 14 सितंबर को भाई साहिल को अपने एक दोस्त की बहन की शादी में जाना था। दोपहर करीब 1 बजे उसके दोस्त जीन्द के भागखेड़ा गांव निवासी मोहित, रिंकू व राकेश गाड़ी लेकर साहिल को साथ ले जाने के लिए घर के गेट पर खड़े थे। तभी गांव निवास सुमित, राहुल उर्फ गंजा, अजय, वंश, अंकित, विनय व सोनीपत के ठगराना गांव निवासी अंकित व जीन्द के पढाना निवासी दीपक उर्फ जाफर वहा आए और गाली गलौच करते हुए उनके भांजे रितेश को थप्पड़ मारा। इनका साथी रोहित उर्फ गोलू घर से पिस्तौल लेकर आया। उक्त सभी आरोपी गेट को धक्का मारकर अंदर घूस गए। रोहित उर्फ गोलू ने जांन से मारने की नीयत से सीधा फायर किया। उन्होंने एकतरफ में होकर अपनी जांन बचाई, गोली दिवार में जाकर लगी। वारदात को अंजाम देकर खाली खोल उठा सभी आरोपी जांन से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। थाना मतलौडा में बिजेंद्र की शिकायत पर 9 नामजद आरोपियों के अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments