“सेवा पखवाडा” के अंतर्गत जिला पुलिस द्वारा पुलिस लाइन में हेल्थ चेकअप व रक्तदान शिविर का किया आयोजन. पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर स्वेच्छा से किया रक्तदान.
-64 युनिट रक्तदान व 158 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने कराई स्वास्थ्य की जांच
-रक्तदान एक ऐसा महान कार्य है, जो किसी अनजान जरूरतमंद को नया जीवन देता है: डीएसपी आत्माराम
BOL PANIPAT : 24 सितंबर 2025, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा “सेवा पखवाडा” के अंतर्गत बुधवार को जिला पुलिस लाइन में हेल्थ चेकअप व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उप पुलिस अधीक्षक श्री आत्माराम ने रिबन काटकर शिविर का शुभारंभ किया और स्वयं रक्तदान कर रक्तदाताओं को प्रोत्याहित किया। शिविर में काफी संख्या में पुलिस अधिकारियों ने अपनी स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर में ऑर्टियोस अस्पताल के चिकित्सकों की
टीम डॉक्टर जसबीर मलिक, डॉक्टर रविंद्र, डॉक्टर सुप्रीति मलिक, डॉक्टर सानवी ने स्वास्थ्य जांच की। रक्तदान शिविर का आयोजन जिला रेडक्रास के सहयोग किया गया। जिला पुलिस विभाग में तैनात फॉर्मासिस्ट देवेंद्र व फॉर्मासिस्ट राकेश का शिविर के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान रहा।
उप पुलिस अधीक्षक आत्माराम ने इस अवसर पर कहा कि रक्तदान एक बहुत बड़ा पुण्य का काम है। रक्तदान की एक बूंद किसी बहुमूल्य जीवन को बचाती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में रक्तदान जरूर करना चाहिए। रक्तदान महादान है, इसलिए सभी का बढचढ कर इसमें भाग लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं होता। एक व्यक्ति ही दूसरे व्यक्ति को रक्त दे सकता है। इस अवसर पर जिला पुलिस के अधिकारियों कर्मचारियों व उनके परिजनों ने बढचढ कर हिस्सा लिया और स्वेच्छा से 64 युनिट रक्तदान किया।
उन्होंने कहा कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज सेवा और मानवता की भलाई के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाती है। इस प्रकार के आयोजन पुलिस और समाज के बीच विश्वास और सहयोग की भावना को और अधिक मजबूत करते हैं। जिला पुलिस विभाग द्वारा आगे भी समय-समय पर इस प्रकार सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहेगे।
स्वास्थ्य जांच शिविर में ऑर्टियोस अस्पताल के चिकित्सकों की टीम द्वारा ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन, ईसीजी, व अन्य सामान्य जांचें की गई। नि शुल्क जांव व परामर्श शिविर में 158 पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों व उनके परिजनों ने स्वास्थ्य की जांच कराई।
इस दौरान भलाई शाखा इंचार्ज इंस्पेक्टर नीरज, लाइन अफसर इंस्पेक्टर सत्यवान, फॉर्मासिस्ट राकेश, फॉर्मासिस्ट देवेंद्र, ईएएसआई जयभगवान व काफी सख्यां में अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments