अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 27 सितंबर 2025, एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने समालखा से चुलकाना रोड पर एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी कि पहचान ढोढपुर गांव निवासी अमित उर्फ मीता के रूप में हुई है।
एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि उनकी टीम शुक्रवार शाम को गश्त के दौरान चुलकाना गांव में अडडे पर थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म का युवक समालखा से चुलकाना रोड स्थित किवाना मोड़ पर खड़ा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। सामने मोड़ पर खड़ा युवक पुलिस टीम को देखकर एकदम से मुड़कर समालखा की तरफ तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान अमित उर्फ मीता पुत्र रोहतास निवासी ढोढपुर के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसकी जींस की जेब से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। देसी पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला।
प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी अमित उर्फ मीता ने पुलिस को उक्त देसी पिस्तौल वह दोस्तों में रौब दिखाने के लिए करीब 10 दिन पहले यूपी के मुजफ्फरनगर में एक युवक से खरीदकर लाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना समालखा में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आरोपी को शनिवार को माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से असला सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments