आठ मरला चौकी के सामने जहर निगलने से युवक की मौत मामले में एसपी लोकेंद्र सिंह आईपीएस ने मुख्य सिपाही व चौकी इंचार्ज को किया सस्पेंड.
BOL PANIPAT : 03 जनवरी 2024, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस ने उक्त मामला उनके संज्ञान में आते ही माडल टाउन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश को मामले की जांच के आदेश दिए थे। जांच रिपोर्ट के आधार पर संज्ञान ले त्वरित कार्रवाई करते हुए आठ मरला चौकी के मुख्य सिपाही अभिमन्यु व तत्कालीन चौकी इंचार्ज एएसआई सुशील को सस्पेंड कर दिया है और दर्ज मामले में जांच की जा रही है।

Comments