Wednesday, October 28, 2026
Newspaper and Magzine


डी.ए.वी.पुलिस पब्लिक स्कूल में किया ग्रैंड पैरेंट्स डे का आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 28, 2025 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल में शनिवार दिनांक 27-09-2025 को ग्रैंड पैरेंट्स डे बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रांगण में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपने दादा-दादी और नाना-नानी के लिए रंगारंग प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और स्वागत गीत से हुई। बच्चों ने  नृत्य और लघु नाटिका प्रस्तुत कर बुजुर्गों के प्रति अपना प्रेम और सम्मान व्यक्त किया। अध्यापिकाओं ने दादा-दादी के मनोरंजन के लिए प्रश्नोत्तरी और कई प्रकार के खेलों का प्रबंध किया। दादा-दादी ने भी अपने जीवन के अनुभव साझा किए और बच्चों को संस्कारों एवं मूल्यों की शिक्षा दी। प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने कार्यक्रम का हिस्सा बनने वाले सभी दादा-दादी का हार्दिक अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि दादा-दादी और नाना-नानी बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और उनका साथ बच्चों को नैतिकता, धैर्य और संस्कृति की शिक्षा देता है। विद्यालय परिवार ने इस आयोजन के माध्यम से पीढ़ियों के बीच रिश्तों की डोर को और मज़बूत करने का संदेश दिया। 

Comments