कोई भी उत्पाद बिना विज्ञापन के नहीं बिक सकता : डॉ सुनित शर्मा
BOL PANIPAT : आई .बी .स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वाणिज्य तथा प्रबंधन विभाग द्वारा एमकॉम प्रथम वर्ष में एड मैड शो ” का आयोजन किया गया | इसमें कुल 6 टीमों ने भाग लिया! प्रचार्या डॉ शशि प्रभा मलिक ने विद्यार्थियों को इस तरह के प्रोग्राम में भागीदारी लेने के लिए प्रेरणा दी, उन्होंने कहा कि यह विद्यालय के छात्रों के लिए बेहद सहायक है। इन गतिविधियों में जो संदेश मिलता है वह हमारी जिंदगी में बदलाव ला सकता है, हमारी सोच बड़ी बना सकता है। वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ सुनित शर्मा ने कहा कि अगर हमें अपना पूर्ण विकास करना है तो शिक्षा के साथ-साथ इस तरह की गतिविधियों में भी योगदान करना होगा | क्योंकि आज का समय विज्ञापन प्रतियोगिता का ही है कोई भी उत्पाद बिना विज्ञापन के नहीं बिक सकता।प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर अपने अपने उत्पाद के साथ अपनी एड को प्रस्तुत किया जैसे मोबाइल, फेविकोल, एनर्जी ड्रिंक और पिलो कवर आदि । प्रतियोगिता में टीम बी ने प्रथम स्थान , टीम ए द्वितीय रही और तृतीय स्थान पर टीम डी रही तथा टीम सी को को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। बेस्ट किरदार का पुरस्कार समृति को मिला।प्रतियोगिता का संचालन क्लास की मेंटर प्रो. राजेश बाला ने किया | विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया |

Comments