राहगिरों से मारपीट कर नगदी व मोबाइल लूटने वाले गिरोह का एक आरोपी काबू. लूट व स्नेचिंग की तीन वारदातों का खुलासा.
BOL PANIPAT : 07 अक्तूबर 2025, सीआईए वन पुलिस टीम ने राहगिरों से लूट व स्नेचिंग करने वाले गिरोह के एक आरोपी को पैप्सी पूल के पास से काबू किया। आरोपी की पहचान कुराना निवासी गौरव उर्फ गोरा के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी से लूट व स्नेचिंग की 3 वारदातों का खुलासा हुआ है।
सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम को सोमवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म का एक युवक पेप्सी पूल के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान गौरव उर्फ गोरा पुत्र बलबीर निवासी कुराना के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने तीन अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर 19 सितंबर की देर शाम परढाना गांव में तालाब के नजदीक पैदल जा रहे दो युवकों से मारपीट कर चाकू की नोक पर एक मोबाइल फोन लूटने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। लूट की उक्त वारदात बारे थाना इसराना में गांव इनम सोनभद्र यूपी हाल किरायेदार परढाना निवासी अभय पुत्र नंदू प्रसाद की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने फरार अपने साथी आरोपियों के साथ मिलकर नगदी व मोबाइल फोन छीनने की दो अन्य वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। उक्त वारदातों बारे थाना औद्योगिक सेक्टर 29 व थाना पुराना औद्योगिक में अभियोग दर्ज है।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह और वारदात में शामिल फरार उनके साथी आरोपी नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उन चारों ने मिलकर एकाएक कर राहगिरों से मोबाइल, नगदी लूटने व स्नेचिंग की उक्त तीन वारदातों को अंजाम दिया।
पुलिस ने आरोपी गौरव उर्फ गोलू के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद कर मंगलवार को पूछताछ बाद आरोपी को माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही फरार इसके साथी आरोपियों के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।
निम्न वारदातों का खुलासा हुआ
करीब एक सप्ताह पहले शाम के समय फ्लौरा चौक के पास पैदल फोन पर बात करते जा रहे युवक से मोबाइल फोन छीना। थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में गांव टोरंड दौसा राजस्थान हाल सेक्टर 29 पार्ट वन निवासी विक्रम पुत्र रामस्वरूप की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
19 सितंबर की देर शाम परढाना गांव में तालाब के नजदीक पैदल जा रहे दो युवकों से मारपीट कर चाकू की नोक पर एक मोबाइल फोन लूटा। थाना इसराना में गांव इनम सोनभद्र यूपी हाल किरायेदार परढाना निवासी अभय पुत्र नंदू प्रसाद की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
अगस्त माह में देर शाम सेंटमैरी स्कूल के पास एक्टिवा सवार युवक को रोककर 15 हजार रूपए छीने। थाना पुराना औद्योगिक में हाली कॉलोनी निवासी शहनवाज पुत्र अब्दुल की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

Comments