अवैध शराब के साथ बाइक सवार काबू; शराब बेचने में शामिल साथी आरोपी को भी गिरफ्तार किया. 12 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद.
BOL PANIPAT : 22 दिसम्बर 2024, पुलिस अधीक्षक लोकेन्द्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी व खुर्दों पर अंकुश लगाने व आरोपियों की धरपकड़ के लिए स्पेशल अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत थाना सनौली पुलिस टीम ने शनिवार को छाजपुर खुर्द गांव के अड्डा पर बाइक सवार एक युवक को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 12 बोतल अवैध अंगेजी शराब बरामद की गई।
थाना सनौली प्रभारी सब इंस्पेक्टर अरविंद ने बताया कि शनिवार को थाना सनौली पुलिस की एक टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान छाजपुर खुर्द गांव के अड्डा पर मौजूद थी। तभी एक युवक बाइक पर प्लास्टिक का कट्टा रखे हुए पानीपत की और से आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने बाइक सवार युवक को रोककर बाइक पर रखे प्लास्टिक कट्टे की चेकिंग की तो अंदर गत्ता पेटी से 12 बोतल अंग्रेजी शराब मार्का रॉयल ग्रीन मिली। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान गुलशन पुत्र शिवकुमार निवासी छाजपुर कला के रूप में बताई। पुलिस टीम ने युवक से बरामद शराब का लाईसेंस व परमिट दिखाने के लिए कहा तो वह कोई भी कागजात पेश नही कर सका।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर अरविंद ने बताया कि आरोपी गुलशन ने पूछताछ में पुलिस को बताया वह गांव निवासी अपने साथी आरोपी अनुज पुत्र राकेश के साथ मिलकर अवैध शराब बेचता है। पुलिस टीम ने आरोपी अनुज को भी गिरफ्तार किया।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर अरविंद ने बताया कि बरामद अवैध अंग्रेजी शराब को कब्जा पुलिस में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सनौली में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को पुलिस बेल पर छोड़ा।

Comments