Friday, July 3, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य कॉलेज में एनएसएस इकाई द्वारा करवाया गया मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 9, 2025 Tags: , , , ,

–    प्रतियोगिता में लक्ष्मी व आयुषी ने जीता प्रथम पुरस्कार

PANIPAT AAJKAL  – 09 अक्टूबर 2025, आर्य पीजी कॉलेज में गुरुवार को एनएसएस इकाई द्वारा करवाचौथ के अवसर पर मेंहदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। प्रतियोगिता में कॉलेज की अनेक छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्राध्यापिकाओं व दूसरी छात्राओं के हाथों पर बहुत ही सुंदर-सुंदर मेंहदी लगाकर अपनी कला का कलात्मकता प्रदर्शन किया।  

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. जगदीश गुप्ता ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और कहा कि हमें अपने सभी त्यौहार मिलजुल कर ही मनाने चाहिए व पाश्चात्य सांस्कृति को ना अपना कर अपनी संस्कृति को अपना कर उसको बढावा देने का काम करना चाहिए।

वहीं, महाविद्यालय के सांकृतिक विभाग के विभागद्यक्ष डॉ. रामनिवास ने प्रतिभागी छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि मेहंदी कला भारतीय परंपरा और संस्कृति का एक अभिन्न अंग है, जिसे आज की पीढ़ी भी सहेज रही है।

एनएसएस इकाई की प्रभारी डॉ. मनीष डुडेजा व डॉ. आस्था गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में सृजनात्मकता, सौंदर्यबोध और सांस्कृतिक जुड़ाव की भावना को बढ़ाती हैं।

मेंहदी प्रतियोगिता में महाविद्यालय की उपचार्या डॉ. अनुराधा सिंह, डॉ. गीतांजलि धवन, डॉ. नीलू खालसा व डॉ. मधु गाबा ने निर्णायक की अह्म भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे-

बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा लक्ष्मी व बी.कॉम तृतीय वर्ष की छात्रा आयुषी ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान, बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा मोनी व बीएससी द्वितीय वर्ष की नंदिनी ने  संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान, बीएसी अंतिम वर्ष की रिया त्यागी व बीए द्वितीय वर्ष की दिव्या ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया, वहीं सांत्वना पुरस्कार छात्रा खुशी व स्वीटी को मिला।

इस अवसर पर डॉ.सोनिया सोनी, प्राध्यापिका आस्था गुप्ता, डॉ. मनीषा डुडेजा, दीक्षा नंदा व श्रेया बरेजा समेत अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।

Comments