Wednesday, May 13, 2026
Newspaper and Magzine


छात्रा प्रिया सदाना ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की एम.ए. इंग्लिश चतुर्थ सेमेस्टर की  परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया    

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 22, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित परीक्षा में एम.ए. इंग्लिश चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें आई बी पी जी कॉलेज की छात्रा प्रिया सदाना ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया । प्रिया ने तृतीय सेमेस्टर परीक्षा में भी विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया था । साथ ही विद्यार्थी शाहिद ने  भी विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में छठा स्थान प्राप्त किया किया । प्रबंध समिति के सदस्यों ने छात्र-छात्राओं को सफलता के लिए बधाई दी और भविष्य में और मेहनत करने की प्रेरणा दी। प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा की अपने सपनों को सच करने के लिए मेहनत करनी ही पड़ती है । सफलता का कोई मंत्र नहीं होता केवल संघर्ष ही सफलता प्राप्त करने में सहायक होता है। मनुष्य का जीवन तभी सार्थक होता है जब मनुष्य अपने अंदर की शक्तियों को पहचान कर संघर्ष के साथ आगे बढ़ता है। विश्वविद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन अन्य विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत है। विभाग अध्यक्ष डॉक्टर नीलम ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा की आपकी लगन और मेहनत आपके जीवन में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करती है। उन्होंने विभाग के सभी सदस्यों को विद्यार्थियों के उचित मार्गदर्शन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर विभाग से डॉ नीलम डॉक्टर,  निधि मल्होत्रा,डॉ स्वाति,डॉक्टर नेहा, डॉ मधु शर्मा ,डॉ विनय वाधवा ,सोनल, रेखा शर्मा ,प्रिया ब्रेजा, प्रिया सदाना और राहुल उपस्थित रहे।

Comments