सट्टा खाईवाली करते दो युवक गिरफ्तार. 7 हजार रूपए की नगदी बरामद.
BOL PANIPAT : 10 अक्तूबर 2025, थाना चांदनी बाग पुलिस टीम ने गंगापुरी रोड पर सट्टा खाईवाली कर रहे दो युवकों को दाव पर लगी 7 हजार रूपए की नगदी सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान समस्तीपुर बिहार हाल गंगापुरी रोड निवासी ब्रहमदेव व कोशांबी बिहार हाल गंगापुरी रोड निवासी राजू उर्फ राजकुमार के रूप में हुई है।
थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि वीरवार को थाना चांदनी बाग पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान गंगापुरी रोड पर थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की गंगापुरी रोड पर दो युवक ताश के पत्तो पर सट्टा खेल रहे है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने आरोपियों को रंगे हाथ काबू करने के लिए टीम में तैनात एसपीओ पवन को सिविल पाश्चात में 10 रूपए का नोट देकर बोगश ग्राहक बना युवको के पास भेजा। एसपीओ हरिओम की और से इशारा मिलते ही पुलिस टीम ने दंबिस देकर सट्टा खाईवाली कर रहे दोनों युवकों को काबू किया। मौके पर आरोपियों के कब्जे से ताश पत्ते व दाव पर लगी 7 हजार रूपए की नगदी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान समस्तीपुर बिहार हाल गंगापुरा रोड निवासी ब्रहमदेव व कोशांबी बिहार हाल गंगापुरी रोड निवासी राजू उर्फ राजकुमार के रूप में बताई। आरोपियों के खिलाफ थाना चांदनी बाग में गेम्बलिग एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस बेल पर छोड़ा।

Comments