Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


महिला पुलिस टीम नें बच्चो के साथ रु-ब-रु बातचीत कर गुड टच बेड टच व बाल विरूद्ध अपराधों के प्रति किया जागरुक।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 24, 2022 Tags: , , , , ,

-महिला हेल्पलाईन नम्बर 1091 पर कॉल करें।आपातकालीन किसी भी सहायता हेतु डॉयल 112 पर कॉल करें।

BOL PANIPAT : 24 जून 2022, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह ने बताया पुलिस अधीक्षक शंशाक कुमार सावन के निर्देशानुसार जिला पुलिस अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सामुदायिक पुलिसिंग के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को जागरूक कर रही है। इसी के तहत बाल विरूद्ध अपराधों बारे जानकारी देने के लिए महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुशीला ने शुक्रवार को महिला थाना की टीम के साथ सैक्टर 29 में स्थित जेएमडी स्कूल में क्रार्यक्रम का आयोजन कर बच्चों को गुड टच, बेड टच व बाल विरूद्ध अपराधों के बारे जागरूक किया। इस दौरान स्कूल के वाईस प्रिंसिपल अजय सिंह भी मौजूद रहे।

इंस्पेक्टर सुशीला ने कार्यक्रम में बच्चो से रु-ब-रु बातचीत करते हुए बाल विरुद्व एवं महिला विरुद्व अपराधों के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया और बच्चों को गुड टच, बेड टच के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान बच्चों को बताया गया की अपनें आसपास के लोगों पर नजर रखें क्योंकि ज्यादातर अपराध आसपास के लोगों द्वारा ही किया जाता है। अगर कोई किसी प्रकार शरारत पाई जाती है तो सीधा डायल 112 या महिला हेल्प लाईन नंबर 1091 पर तुरंत सूचना दे। पुलिस टीम तुरंत सहायता के लिए पहुंचेगी। किसी भी प्रकार से डरनें की जरुरत नही है।

इंस्पेक्टर सुशीला ने कहा कि जब भी समाज में कोई बुराई पैदा होती है तो उसके समाधान के लिए बुद्धिजीवी वर्ग को आगे आना होता है। उन्होंने कहा कि नन्ही बच्चियों के साथ आए दिन की घटनाओं से बचने के लिए हमें समाज में जागृति के साथ-साथ बच्चों में भी जागृति पैदा करनी होगी। इसका सबसे बड़ा उत्तर दायित्व माता-पिता, गुरूजनों तथा समाज सुधारकों पर होता है। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों को बहला-फुसलाकर समाज के गलत विचारों के लोग अपना निशाना बनाते हैं और अपने बुरे विचारों का शिकार बना लेते हैं। यहां तक की पकड़े जाने के डर से वे बुरे लोग बच्चों की हत्या तक कर देते हें।

उन्होंने इस अवसर पर सभी बच्चों को बुराई के प्रति जागृत रहने के लिए प्रेरित किया वहीं अध्यापकों तथा अभिभावकों को आह्वान किया कि वे बच्चों की गम्भीरता को सहजता से ना लें, उनकी बात को सुन-समझ कर उसका समाधान करें। उन्होंने बच्चों को आगाह किया कि कोई भी बुरे विचारों का व्यक्ति यदि उनको बहला-फुसलाकर या उनकी मनपसंद खाद्य वस्तुए, उपहार वस्तुए देकर उन्हें अपनी बात मनवाने के लिए अपने जाल में फसाता है तो उसका तुरन्त विरोध करना चाहिए। बुरे विचारों के लोगों के माया जाल में ना फसे। बुरे विचारों के लोगों से कभी भयभीत ना हों, हमेशा बुरे विचारों के व्यक्तियों का जमकर विरोध करें। इतना ही नही आप बच्चों ने इस बात को अपने माता-पिता, गुरूजन अथवा अपने सहयोगियों से सांझा करके बुरे विचारों के व्यक्तियों को सबक सिखाना चाहिए। बुरे विचारों के लोगों पर कभी भी भरोसा नही करना चाहिए और अंजान व्यक्ति के साथ कही भी नही जाना चाहिए। बुरे विचारों के लोग बाहर के ही नही बल्कि आस-पड़ोस और घर के तथा रिश्तेदार भी हो सकते हैं। माता-पिता का दायित्वा बनता है कि बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर समय-समय पर पुन: जागृत करते रहें।

महिला से संबंधित अपराधों के लिए महिला हेल्प लाईन टोल फ्री नंबर 1091 व अन्य किसी भी प्रकार की सहायता लेने या अपराध की जानकारी के देने के संबध में डायल 112 पर कॉल करके सहायता लें।

Comments