Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


मनाना गांव में मेरा युवा भारत पानीपत द्वारा खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 28, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 28 अक्टूबर। मेरा युवा भारत पानीपत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा खंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन युवा संग्राम ज्योति क्लब के सहयोग से समालखा ब्लॉक के मनाना गांव स्थित खेल ग्राउंड में किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था। जिसके अंतर्गत समूह एवं एकल दोनों वर्गों के खेलों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनाना गांव सरपंच रेखा उपस्थित रही। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के एनवाईसी सार्थक कुमार ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि यह जीवन जीने की एक सकारात्मक सोच है। हर युवा को खेलों के माध्यम से स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए। लेखाकार एवं कार्यक्रम सहायक मोहित राठी ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को खेलों के माध्यम से अनुशासन और नेतृत्व की भावना सीखनी चाहिए। इस अवसर पर आजाद सिंह मोहित कुमार मुकेश कुमारी दिनेश राठी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:

दौड़ 400 मी. पुरुष वर्ग में प्रथम अंकित, द्वितीय विक्की, तृतीय अमन, दौड़ 400 मी. महिला वर्ग में प्रथम गुंजन, द्वितीय तनु, तृतीय अंशु, लंबी कूद पुरुष वर्ग में प्रथम अजय, द्वितीय विक्की, तृतीय मनीष, लंबी कूद महिला वर्ग में प्रथम गुंजन, द्वितीय अंशु तथा तृतीय स्थान पर तनु रही। महिला कबड्डी में टीम पलक ने तथा रसाकशी पुरुष में टीम विजय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Comments