Wednesday, September 16, 2026
Newspaper and Magzine


समाधान शिविर में समस्याओं के निदान के साथ साथ पर्यावरण सरंक्षण भी करेगा प्रशासन: उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 1, 2024 Tags: , , , ,

-शिकायतकर्ताओं पर्यावरण संरक्षण के तहत दिया जाएगा एक एक पौधा।
-समाधान शिविर में 20 मिनट ज्यादा समय तक प्रशासन ने सुनी शिकायतकर्ताओं की शिकायत

-सोमवार को लगे समाधान शिविर में 347 शिकायतकर्ताओं ने दी अपनी शिकायत, 83 का मौके पर हुआ समाधान

BOL PANIPAT , 1 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे समाधान शिविर में शिकायतकर्ताओं को अब प्रशासन पर्यावरण सरंक्षण को लेकर भी लोगों को प्रोत्साहित करेगा। शिविर में पहुंचने वालों को वन विभाग की तरफ से एक एक पौधा पौधारोपण के लिए वितरीत किया जाएगा। उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि पर्यावरण सरंक्षण हम सबके लिए जरूरी है। हमें एक एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। समाधान शिविर में उपायुक्त ने वन विभाग के अधिकारियों को मंगलवार से इस कार्य को करने के निर्देश दिए। दो दिन के अंतराल के बाद लगे समाधान शिविर में लोगों में काफी उत्साह नजर आया व बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर सचिवालय में लगाए जा रहे समाधान शिविर में पहुंचे। अन्य दिनों की तुलना में सोमवार को उपायुक्त ने 20 मिनट ज्यादा समय तक लोगों की समस्याओं को सुना।
उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया ने शिविर में पिछले सप्ताह के दौरान लोगों की शिकायतों के समाधान को लेकर अधिकारियों से समीक्षा की व तत्परता से समाधान के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार इन समाधान शिविरों के माध्यम से लोगों की फैमली आईडी, आधारकार्ड व अन्य रोजमर्रा की समस्याओं के निदान को लेकर ये समाधान शिविर उपमंडल व जिला स्तर पर आयोजित किये जा रहे है। उपायुक्त के समक्ष शिकायतकर्ता कई बार सामूहिक समस्याओं को लेकर भी पेश होते है। जिन पर उपायुक्त अधिकारियों के सहयोग से उसका निदान करते है व उन्हें निराश नहीं जाने देते।
समाधान शिविर में आयुषमान कार्ड बनवाने को लेकर पहुंचे नवादापार के वाजिद ने बताया कि फैमली आईडी में भी उनकी इन्कम कम है फिर भी उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि परिवार में आय का अन्य कोई जरिया न होने के  कारण उन्हें बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उनका स्वस्थ भी ठीक नहीं रहता है। उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनकी समस्या पर गंभीरतापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए।
समाधान शिविर में एक अन्य समस्या लेकर पहुंचे महावीर सिंह जो पानीपत के रहने वाले है ,ने बताया कि मेरी बेटी के जन्म के अनुसार जन्म प्रमाण पत्र में वर्ष ठीक नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने उपायुक्त से शीघ्रता से इसे दुरस्त कराने की मांग की। उपायुक्त ने संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को गंभीरता से इसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए। एक अन्य मामले में सेवा सिंह वासी राजा खेड़ी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा के तहत क्लेम दिलवाने की प्रार्थना की। इस पर उपायुक्त ने कृषि विभाग के अधिकारियों को पूरे मामले का अध्ययन करने व किसान को न्याय दिलाने के निर्देश दिए।
एक अन्य मामले में पानीपत के संजय अरोड़ा नामक व्यक्ति ने उपायुक्त से गुहार लगाई की उनकी उम्र 60 वर्ष हो चुकी है।मेरे दोनों बच्चें भी अलग अलग रहते है। मैं तीर्थ स्थानों की यात्रा करना चाहता हूं। अत: मुझे सरकार की विभाग द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं का लाभ दिया जाएं। उपायुक्त ने परिवहन विभाग को तत्काल उनको संबंधित योजना का लाभ देने के निर्देश दिए। एक अन्य मामले में राजेन्द्र वासी बराना ने बताया कि उनका झूठा चालान कर दिया गया है। इस संदर्भ में मुझे न्याय दिलाया जाएं। ताकि इससे प्रभावित होने से बचा जा सके।
एक अन्य प्राथी ने समाधान शिविर में उपायुक्त से गुहार लगाई की हमारी गली में 11हजार वोल्टेज तार लगी हुई है। जिसके कारण पिछले साल एक 4 साल की लडक़ी की पतंग के धागे में कंरट आने से मृत्यु हो गई थी। उन्होंने बताया कि पेड़ बड़े होने की वजह से पेड़ में बारिश के समय कंरट आता है जिसके दुघर्टना की आशंका रहती है। उन्होंने उपायुक्त से 11 हजार वोल्टेज की तार को हटाने की गुहार लगाई। उपायुक्त ने इस संदर्भ में बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों को जगह का मुआयना करने के निर्देश दिए। इस मौके पर निगम कमीशनर साहिल गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत,जिला कल्याण अधिकारी जयपान हुडडा, रोजगार कार्यालय अधिकारी रितू चहल, मतस्य अधिकारी अनुज कुमारी के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी व बड़ी संख्या में शिकायतकर्ता मौजूद रहें।

Comments