Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


श्री गीता कुटीर तपोवन हरिद्वार में सम्पन्न हुआ श्री दुर्गा पाठी चेरीटेबल ट्रस्ट रजि. पानीपत का वार्षिक उत्सव

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at October 29, 2025 Tags: , , ,

BOL PANIPAT: 58वाँ महायज्ञ श्री दुर्गा पाठी  चेरीटेबल   ट्रस्ट रजि. पानीपत का वार्षिक उत्सव अनेक परोपकारी गतिविधियों के साथ सफलतापूर्वक श्री गीता कुटीर तपोवन हरिद्वार में सम्पन्न हुआ । ट्रस्ट की मुख्य गतिविधि वंचित बालिकाओं को शिक्षित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था। यह कार्य पानीपत में किया जाता है और प्रतिवर्ष वार्षिक उत्सव के अवसर पर ट्रस्ट द्वारा इन बालिकाओं को हरिद्वार में आमंत्रित  किया जाता है ताकि वे कार्यक्रम में भाग ले सकें । इस वर्ष भी लगभग 1000 संतों को भोजन कराया गया और प्रत्येक को एक किलोग्राम  च्यवनप्राश  वितरित किया गया । ट्रस्ट ने अजरानन्द अंध विद्यालय के लगभग 100 दृष्टिहीन विद्यार्थियों को विशेष शीतकालीन किट जिसमें सूखे मेवे, खजूर, च्यवनप्राश, जैकेट आदि शामिल थी, प्रदान की । गीता कुटीर संस्कृत विद्यालय के लगभग 50 छात्रों व अन्य स्टाफ को स्वेटर व च्यवनप्राश के डिब्बे वितरित किए गए । ये उनके द्वारा दिव्य भाषा संस्कृत के अध्ययन को प्रोत्साहित करने और संस्कृत भाषा को प्रोत्साहित करने और सनातन धर्म को सशक्त बनाने की सराहना स्वरूप किया गया । इसके अतिरिक्त 251 वंचित समाज की बालिकाओं को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया और सोनीपत चाट भण्डार द्वारा परोसे गए स्वादिष्ट भोजन से उनका सत्कार किया गया । सभी बालिकाओं को शैक्षिक किट दी गई जिसमें स्कूल बैग, लंच बॉक्स, पानी की बोतल, च्यवनप्राश और अन्य शैक्षणिक सामग्री शामिल थी । डॉ सम्राट ने मेदांता अस्पताल गुरुग्राम से 7 सदस्यीय टीम को हरिद्वार लाकर गीता कुटीर में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करवाया । जिसमें ट्रस्ट ने लगभग 400 मरीजों के लिए निशुल्क दवाइयां वितरित की । ट्रस्ट का यह कार्यक्रम सैंकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण  तीन घन्टे का ऊर्जावान सत्संग रहा जिसमें नीरज शर्मा टी.सीरीज गायक, हरि शर्मा दूरदर्शन  गायक, चेनई से आए राजेश  त्रिखा ने अपनी प्रस्तुतियों से वातावरण को अध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया । राजेश  त्रिखा जो एक आई आर एस अधिकारी हैं और मूलतः पानीपत के निवासी हैं, उनकी अधिकतर सेवा दक्षिण भारत में रही तथा ट्रस्ट की सभी गतिविधियों के सूत्रधार हैं । उन्होंने बताया कि 2027 में सेवानिवृति के बाद वे अपना पूरा समय ट्रस्ट के कार्याें को समर्पित करेंगे और सरकार के सहयोग से राज्य स्तर पर सामाजिक कार्याें को आगे बढ़ाना चाहेंगे । राजेश  त्रिखा ने कहा कि चन्द्र शेखर शर्मा और सुनील थम्मन जो दोनों पानीपत के निवासी हैं, ट्रस्ट के मुख्य स्तम्भ हैं और ट्रस्ट की योजनाओं को सफलता पूर्वक क्रियान्वित करने में प्रमुख भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर ट्रस्ट के आयोजक चन्द्र शेखर शर्मा, राजेश त्रिखा, अनिल त्रिखा, विमल त्रिखा, सुनील थम्मन, चेयर मैन शीला त्रिखा, उप चेयरमैन सुनीता, कोषाध्यक्ष  गिरिजा, महासचिव मीनाक्षी, प्रबन्धक डाॅ सम्राट, पप्पू सचदेवा, कंवल मानिक, हैप्पी सग्गू, पंकज शर्मा, सुरेश रहेजा, सुनील ग्रोवर,  राधेश्याम  नासा, सदस्य नीरू शर्मा, हर्ष शर्मा, सागर  शर्मा  , अंशुल  शर्मा, डाॅ प्रशात शर्मा, विवेक कालड़ा, भीम सचदेवा, अनमोल बतरा, डाॅ अनुपम अरोड़ा, संतोश शर्मा, शमा थम्मन, ज्योति अहूजा, भव्या त्रिखा, पावन त्रिखा, अर्पित थम्मन, राम स्वरूप चावला, नलिन भाटिया  मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Comments