Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में  नितिन वर्मा प्रथम स्थान पर रहे. 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 30, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.पी.जी.महाविद्यालय में एन.एस.एस. और सांस्कृतिक समिति द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती और हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई जिसका विषय “विविधता में एकता” और “हरियाणा जन-जीवन” रहा । सभी स्वयंसेवकों ने इन विषयों के प्रति अलग-अलग पोस्टर बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन दिया । कॉलेज प्राचार्या डॉ शशि प्रभा मलिक ने एन.एस.एस. स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां विविधता में एकता का अद्भुत संगम है। यहां विभिन्न धर्मों, जातियों, भाषाओं और संस्कृतियों के लोग एक साथ रहते हैं और एक दूसरे के साथ मिलकर देश की प्रगति में योगदान करते हैं। 1 नवंबर 1966 को हरियाणा को पंजाब से अलग कर एक नए राज्य के रूप में स्थापित किया गया था। हरियाणा, भारत का एक महत्वपूर्ण राज्य, अपनी समृद्ध संस्कृति, ऐतिहासिक विरासत और आर्थिक प्रगति के लिए जाना जाता है। सांस्कृतिक समिति की संयोजिका डॉ सुनीता ढांडा ने कहा कि भारत की एकता और विविधता की यह भावना हमें गर्व महसूस कराती है। यह हमें याद दिलाती है कि हम एक मजबूत और समृद्ध देश हैं, जहां सभी लोग एक साथ मिलकर आगे बढ़ सकते हैं। एन.एस.एस. इकाई की कार्यक्रम अधिकारी खुशबू ने कहा कि हरियाणा दिवस के अवसर पर, हम अपने राज्य की प्रगति और विकास की कहानी को याद करते हैं। यह दिन हमें हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, उसका ऐतिहासिक महत्व और उसकी आर्थिक उपलब्धियों को मनाने का अवसर प्रदान करता है। हरियाणा की मिट्टी में साहस, शौर्य और समर्पण का भाव है। यहां के लोग मेहनती, ईमानदार और प्रगतिशील हैं। हरियाणा की प्रगति में यहां के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान है। हमें अपने राज्य को और भी समृद्ध, शक्तिशाली और खुशहाल बनाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए । इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ किरण मदान, डॉ सुनीता ढांडा, डॉ शर्मिला यादव और डॉ प्रवीण ने निभाई । इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नितिन वर्मा बी ए तृतीय, द्वितीय स्थान  वंशिका और पूजा बी ए तृतीय , तृतीय स्थान रिया बी ए द्वितीय और सांत्वना पुरस्कार नेहा और प्रिया बी ए तृतीय ने प्राप्त किया । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ नीतू, कुलदीप ने अहम भूमिका निभाई ।

Comments