Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


अदम्य जज़्बे की जीत: आर्य कॉलेज ने लगातार 11वीं बार इंटर जोनल युवा महोत्सव जीत कर किया नया कीर्तिमान स्थापित

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 8, 2025 Tags: , , , , ,

–    22 विधाओं में प्रथम, 5 विधाओं में किया द्वितीय स्थान हासिल

–    संकल्प से सिद्धि तक की यात्रा में गुरु की भूमिका आधारशिला की तरह होती है: महिपाल ढांडा

–    शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, एस.पी. बंसल, नितेश मित्तल ने विजेता प्रतिभागियों को बांटे पुरस्कार

BOL PANIPAT – शनिवार 8 नवंबर 2025, शनिवार को आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत में आयोजित कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के 46वें इंटर जोनल युवा महोत्सव का तीसरे दिन भव्य समापन हुआ। तीन दिन चलने वाले इस युवा महोत्सव में लगभग 300 महाविद्यालयों के 2000 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध किया।

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शिरकत करते हुए विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया । वहीं महोत्सव के तीसरे दिन विशिष्ट अतिथि के रूप में गीता विश्वविद्यालय, पानीपत के कुलाधिपति एस.पी बंसल, आर्य पीजी कॉलेज के पूर्व प्रधान रवींद्र गुप्ता, शीतल दास फाउंडेशन के चैयरमैन कपिल जैन, प्रसिद्ध उद्योगपति संजय अग्रवाल, कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के निदेशक डॉ. विवेक चावला, उप-निदेशिका डॉ. सलोनी पवन दीवान, उद्योगपति एवं समाजसवी नितेश मित्तल व सुमित मित्तल का कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान सुरेंद्र शिंगला, उप-प्रधान वीरेंद्र शिंगला, महासचिव सीए कमल किशोर, कोषाध्यक्ष पीयूष आर्य व कॉलेज प्राचार्य प्रो. डॉ. जगदीश गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ, शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत व आभार व्यक्त किया।    

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा नेअपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी जीवन में हर व्यक्ति के अंदर कुछ कर दिखाने का अद्भुत जज़्बा और जोश होता है। यदि उसी ऊर्जा को सही दिशा में लगाया जाए तो राष्ट्र हमेशा सर्वोपरि रहेगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा आज़ादी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विकसित भारत के जो सपने को साकार करने की बात कही गई है, उसमें युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने आगे कहा कि विद्यार्थियों के जीवन को सशक्त बनाने और उन्हें संकल्प से सिद्धि तक की यात्रा में उनका मार्गदर्शन करने में गुरु की भूमिका आधारशिला की तरह होती है। गुरु ही वह शक्ति है जो विद्यार्थी को सही दिशा दिखाकर उसके भीतर की प्रतिभा को निखारता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार राजकीय विद्यालयों और महाविद्यालयों को बेहतरीन सुविधाए देने में हमेंशा प्रयासरत रहती है।

विशिष्ट अतिथि एस.पी बंसल ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आर्य कॉलेज आज हर क्षेत्र में एक विश्वविद्यालय की तर्ज पर सुविधाऐं प्रदान कर रहा है। बंसल ने हरियाणवी ग्रुप डांस की प्रस्तुति देखकर कहा कि हरियाणवी बेटियों की उर्जा व प्रतिभा अद्वितीय है।

वहीं ग्रुप सोंग में विद्यार्थियों ने हरियाणवी संस्कृति को लोक गीतों के माध्यम दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

साथ ही वेस्ट्रन ग्रुप सोंग में पाश्चात्य संस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिली।

अंतिम दिन दूसरे कॉलेजों से आए विद्यार्थी भाव-विभोर से भर उठे, उन्होंने कहा कि इन तीन दिनों में हमनें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन तो किया ही साथ ही कुछ सुनहरे पल आर्य कॉलेज के प्रांगण बिताए, जो ताउम्र हमें याद रहेंगे। आरकेएसडी कॉलेज से आई छात्राओं ने अपने अनुभव सांझा करते हुए कहा कि आर्य कॉलेज का अनुशासन बहुत लाजवाब था और हमें यहां के विद्यार्थियों का भी बहुत सहयोग मिला हमने यहां पर कुछ साथी भी बना लिए। अंबाला जोन से एसडी कॉलेज के विद्यार्थियों ने बताया कि आर्य कॉलेज ने हमें सिखाया की अतिथि देवो भव का सही अर्थ क्या होता है, हम यहां से बहुत अविस्मरणीय पलों को सहेज कर ले जा रहे हैं।

ज्यूरी मेंबर डॉ. अशोक चौधरी नेअपने संबोधन में कहा कि आर्य कॉलेज प्रबंधक समिति ने हमेशा एक बुंलद हौसले के साथ उंचाईयों के नए मापदंड को हासिल किया है। उन्होंने प्रबंधक समिति की भरपूर प्रशंसा करते हुए कहा की आर्य कॉलेज प्रबंधक समिति ने बहुत ही शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया है जिसके लिए वो बधाई के हकदार हैं। उन्होंने कहा की मैं पिछेले तीन दिन से देख रहा हूं कि पूरी प्रंबधक समिति तीनों ही दिन सुबह से शाम तक आयोजन को सफल बनाने में लगी हुई है।  

प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कॉलेज प्रांगण में पहुंचे सभी अतिथियों का अभार व्यक्त करते हुए अपने संबोधन में कहा कि आर्य कॉलेज के 70 वर्षों में यह पहला अवसर था जब कॉलेज प्रांगण में इंटर जोनल युवा महोत्सव का आयोजन हुआ और हम सब ने मिलकर इस महोत्सव को सफलतम बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया, जिसके लिए पूरा आर्य महाविद्यालय परिवार आए हुए सभी अतिथिगणों का, अलग-अलग कॉलेजों से आए विद्यार्थियों व प्राध्यापकों का भा हाद्रिक आभार व्यक्त करते हैँ जिन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर इस आयोजन को सफल बनाया।

समारोह के अंत मेंआर्य कॉलेज के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के निदेशक डॉ. राम निवासनेसभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर इसी तरह पूरी निष्ठा के साथ प्रयासरत रहेंगे।

46वें इंटर जोनल युवा महोत्सव में ओवर ऑल चैंपियन बना आर्य महाविद्यालय, आर्य कॉलेज की टीम ने 22 विधाओं में प्रथम स्थान व 5 विधाओं में द्वितीय स्थान हासिल कर एक बार फिर से नया किर्तिमान स्थापित कर दिया है। 

इंटर ज़ोनल युवा महोत्सव के तीनों ही दिन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांकृतिक विभाग के निदेशक डॉ. विवेक चावला एवं उप-निदेशिका डॉ. सलोनी दीवान ने उपस्थित रह कर महोत्सव को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई।   

कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय,कुरूक्षेत्रकीओर से आए डॉ.अशोक चौधरी व डॉ. ऋषिपाल ने अब्ज़र्वर की अहम भूमिका निभाई।  

इस अवसर पानीपत मार्केट कमेटी के चेयरमैन अवतार सिंह शास्त्री, डॉ. राजबीर सिंगरोहा, टीका राम बीएड कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र राणा, समाजसेवी नितेश मित्तल, सुमित मित्तल, सारिका, आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की उपचार्या अनुभा गुप्ता,सुरेश मलिक।    

ग्रुप डांस जनरल में आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत प्रथम स्थान, एसडी कॉलेज, अंबाला केंट ने द्वितीय स्थान व राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पंचकुला ने तृतीय स्थान हासिल किया।

सोलो डांस मेल में कुरूक्षेत्र युनिवर्सिटी कैंपस प्रथम स्थान, एसडी कॉलेज, पानीपत ने द्वितीय स्थान व आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत ने तृतीय स्थान हासिल किया।

हरियाणवी ऑर्केस्ट्रा में आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत प्रथम स्थान, एसडी कॉलेज, पानीपत ने द्वितीय स्थान व राजकीय महाविद्यालय, नारायणगढ़ ने तृतीय स्थान हासिल किया।

मीमीक्रि में आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत प्रथम स्थान, आर के एसडी कॉलेज, कैथल ने द्वितीय स्थान व डीएवी कॉलेज, करनाल ने तृतीय स्थान हासिल किया।

हरियाणवी साँग में आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत प्रथम स्थान, आर के एसडी कॉलेज, कैथल ने द्वितीय स्थान व एसडी कॉलेज, पानीपत ने तृतीय स्थान हासिल किया।

वन-एक्ट प्ले में आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत प्रथम स्थान, डीएवी कॉलेज, करनाल द्वितीय स्थान व एसडी कॉलेज, अंबाला केंट ने तृतीय स्थान हासिल किया।

वहीं, बेस्ट एक्टर में आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत से किन्नर का किरदार अदा कर रहे छात्र आर्यन ने प्रथम स्थान व बीआर अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय, कैथल से शाहनवाज़ का किरदार निभा रहे छात्र ने दूसरा स्थान हासिल किया।

बेस्ट एक्ट्रेस में एसडी कॉलेज, अंबाला केंट ने प्रथम व अरुणा आसफ अली गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, कालका से चांदी का किरदार निभा रही छात्रा ने दूसरा स्थान हासिल किया।

वाद-विवाद हिंदी में विपक्ष की भूमिका निभाते हुए राजकीय महाविद्यालय, अंबाला केंट प्रथम स्थान, गुरु नानक खालसा कॉलेज, करनाल ने द्वितीय स्थान व आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत ने तृतीय स्थान हासिल किया।

वाद-विवाद इंग्लिश में विपक्ष की भूमिका निभाते हुए एसडी कॉलेज, अंबाला केंट प्रथम स्थान, पक्ष की भूमिका निभाते हुए आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत ने द्वितीय स्थान व राजकीय महाविद्यालय, अंबाला केंट ने तृतीय स्थान हासिल किया।

अंतिम दिन आयोजित हुई विधाओं के परिणाम इस प्रकार रहे।

ग्रुप सोंग हरियाणवी में आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत प्रथम स्थान, कुरुक्षेत्र युनिवर्सिटी कैंपस ने दूसरा स्थान  व तीसरा स्थान आई जी महिला महाविद्यालय, कैथल ने हासिल किया।

ग्रप डांस हरियाणवी में आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत प्रथम स्थान, कुरुक्षेत्र युनिवर्सिटी कैंपस ने दूसरा स्थान व एसडी पीजी कॉलेज, पानीपत ने तीसरा स्थान हासिल किया।

वेस्ट्रन वोकल सोलो में आई बी कॉलेज, पानीपत प्रथम स्थान, दूसरा स्थान गरू नानक खालसा कॉलेज, करनाल व तीसरा स्थान एसडी कॉलेज, अमबाल केंट कॉलेज ने हासिल किया।

वेस्ट्रन इंस्ट्रूमेंटल सोलो में आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत प्रथम स्थान, दूसरा स्थान एस डी कॉलेज, अंबाला केंट व तीसरा स्थान एस डी कॉलेज, पानीपत ने हासिल किया।

ग्रुप सोंग वेस्ट्रन में आर्य पीजी कॉलेज, पानीपतप्रथम स्थान, दूसरा स्थान एसडी कॉलेज, अंबाला केंट व तीसरा स्थान एसडी कॉलेज, पानीपत ने हासिल किया।

एलोक्यूशन हिंदी में प्रथम स्थान गुरु नानक खालसा कॉलेज, करनाल, दूसरा स्थान आर्य गर्ल्स कॉलेज, अंबाला केंट व तीसरा स्थान एसडी पीजी कॉलेज, पानीपत कॉलेज ने हासिल किया।

एलोक्यूशन अंग्रेजी में आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत प्रथम स्थान, दूसरा स्थान एम एन कॉलेज,शाहबाद व तीसरा स्थान गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज, यमुनानगर कॉलेज ने हासिल किया।

Comments