Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


‘हिन्दी कविता गायन’ प्रतियोगिता एवं ‘पर्पल कलर डे’ का किया आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 7, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : डी०ए०वी० पुलिस पब्लिक स्कूल में शनिवार दिनांक 7-10-2023 को हिन्दी कविता गायन प्रतियोगिता एवं ‘पर्पल कलर डे’ का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा तीसरी और चौथी के छात्रों ने हिन्दी कविता गायन प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्रों ने माँ, परियों, पशु-पक्षियों, देशभक्तिपूर्ण एवं प्राकृतिक दृश्यों संबंधित प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक कविताओं की प्रस्तुति पूरे जोश, क्रियाओं एवं  हाव-भाव के साथ दी और सभी को भाव-विभोर कर दिया। इसी दौरान कक्षा यू० के० जी० के नन्हे-मुन्नों को ‘पर्पल कलर डे’ के अंतर्गत कक्षा अध्यापिकाओं ने टयूलिप फ्लावर विद पेपर क्राफ्ट, फिंगर पेंटिंग, मुखौटा बनाओ आदि क्रियाएँ करवाई। छात्र पर्पल कलर  का छाता, बटरफ्लाई, फल, फूल एवं सब्ज़ी आदि बनकर आए और उन्होंने उससे संबंधित भावाभिव्यक्ति प्रस्तुत की । स्कूल की प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा नन्हे-मुन्नों को इन क्रियाओं में संलग्न देख बहुत प्रसन्न थी। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए  कहा हमारे ये नन्हे-मुन्ने नम् मिट्टी की तरह हैं हम जिस आकार में चाहे इन्हें ढाल सकते हैं।ये छोटी-छोटी प्रतियोगिताएँ ही जीवन में सफलता का सूचक बनती हैं। बच्चों को इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए ताकि वे अपने अंदर छुपी प्रतिभा का निखार करके अच्छा प्रदर्शन कर सकें। प्रतियोगिता में प्रशंसनीय सहयोग देने वाले छात्रों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Comments