लड़कियाँ शिविर में सीखी गई हर चीज को जीवन में उतारकर सुखमय बनाएं-मंजीत
BOL PANIPAT : बापौली, 19 फरवरी (प्रीती शर्मा) : राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय छाजपुर खुर्द में पांच दिवसीय जीवन कौशल विकास शिविर का शनिवार को समापन हुआ। शिविर का आयोजन विद्यालय मुख्य अध्यापिका मंजीत एवं शारीरिक शिक्षा अध्यापक बंसीलाल मलिक के मार्गदर्शन में हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों को उनके दैनिक जीवन में उपयोगी कौशलो से अवगत कराया गया। विद्यालय की 50 छात्राओं ने इस शिविर में भाग लिया एवं खेती एवं बागवानी, प्राथमिक चिकित्सा, बैंकिंग एवं पोस्टल सेवाएं, व्यक्तिगत संस्था एवं पोषण के अतिरिक्त अचार डालना एवं गृह सज्जा आदि के बारे में सीखा।
शिविर का आयोजन हरियाणा शिक्षा परियोजना परिषद पंचकूला एवं जिला प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर पानीपत के दिशा निर्देशानुसार करवाया गया। शिविर के अंतिम दिन विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विद्यालय मुख्य अध्यापिका मनजीत ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया एवं प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कहा कि लडकीयां शिविर में सीखी गई हर चीज को जीवन में उतारें और जीवन को सुखमय बनाएं।

Comments