Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


‘डिजाइन ए बुकमार्क’ प्रतियोगिता में कृतिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 14, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वाणिज्य तथा प्रबंधन विभाग द्वारा एम.कॉम प्रथम वर्ष  मे  ” डिजाइन ए बुकमार्क प्रतियोगिता का आयोजन किया गया!  इसमें  कुल 9 विद्यार्थियों ने भाग लिया. बुकमार्क का प्रयोग  विद्यार्थी अपने पढ़ाई के दौरान किताब का पेज की पहचान करने के लिए प्रयोग करते हैं। विद्यार्थियों ने बहुत ही सुंदर बुकमार्क बनाकर अपनी कला का परिचय दिया ।प्राचार्या डॉ शशि प्रभा मलिक ने विद्यार्थियों को इस तरह के प्रोग्राम में भागीदारी लेने के लिए प्रेरणा दी, उन्होंने कहा कि यह विद्यालय के छात्रों की कला सृजन लिए बेहद सहायक है।  वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ सुनित  शर्मा   ने विद्यार्थियों से कहा कि अगर विद्यार्थी अपने वाणिज्य विषय के साथ अगर कला का भी विकास करते हैं तो उन्हें आगे भविष्य में हर  सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्रम का आयोजन राजेश वाला के द्वारा किया गया. प्रतियोगिता में कृतिका ने प्रथम स्थान , वंदना द्वितीय  रही, तृतीय स्थान पर स्मृति एवं ईशा रही तथा राजीव को सांत्वना पुरस्कार दिया गया.  विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.

Comments