Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


पुलिस की ‘डिजिटल पाठशाला’ में बच्चों को मिले सुरक्षा के मंत्र.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 27, 2026 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : जैन किड्स स्कूल में साइबर सुरक्षा और डिजिटल अपराधों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डीएसपी सतीश वत्स (मुख्यालय, पानीपत) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

डीएसपी सतीश वत्स ने विद्यार्थियों को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, गेमिंग ऐप्स पर होने वाली धोखाधड़ी और अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट से बचने के तरीके बताए। उन्होंने बच्चों को ‘काक चेष्टा’ (कौवे जैसी सतर्कता) अपनाने की सलाह दी।

बच्चों को ‘पोक्सो एक्ट’ (POCSO Act) और आईटी एक्ट के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी गई ताकि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या ‘असुरक्षित स्पर्श’ के विरुद्ध आवाज उठा सकें।

इस अवसर पर स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष सुनील कुमार , सचिव मनोज जैन , और जैन मंदिर के प्रबंधक पुनीत जैन उपस्थित रहे। साथ ही, कानूनी पहलुओं पर चर्चा के लिए एडवोकेट मेहुल जैन और एडवोकेट राजेश गर्ग ने भी शिरकत की।

मैनेजर संजीव जैन ने सेमिनार के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि “आज के दौर में बच्चों को डिजिटल खतरों से बचाने के लिए ऐसे सेमिनार समय-समय पर आयोजित करना अत्यंत आवश्यक है।

प्रिंसिपल मोनिका सहगल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “मोबाइल या इंटरनेट का उपयोग करते समय हमेशा माता-पिता के मार्गदर्शन (Guidance) में रहें। जागरूकता ही हमारा सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान किया गया और उन्हें एक जिम्मेदार ‘नेटिजन’ बनने के लिए प्रेरित किया गया।

Comments