Wednesday, June 17, 2026
Newspaper and Magzine


मारपीट के मामले में माननीय न्यायालय से पीओ घोषित आरोपी को गिरफ्तार किया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 14, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 14 नवंबर 2025, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा पीओ, बेल जंपर व उद्धोषित आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत वीरवार को पीओ स्टाफ पुलिस की टीम ने मारपीट के मामले में माननीय न्यायालय से पीओ घोषित आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बिचपड़ी निवासी गुलाब के रूप में हुई है।

थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर दीवान ने बताया कि थाना सेक्टर 13/17 में वर्ष 2024 में आरोपी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायायल में पेश कर जेल भेज दिया था। कुछ दिन बाद आरोपी जेल से बेल पर बाहर आ गया था। बेल पर बाहर आने के बाद माननीय न्यायालय में निर्धारित तारिखों पर ना पहुंचने पर आरोपी गुलाब को माननीय न्यायालय द्वारा गत दिनों पीओ घोषित किया था। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में बीएनएस की धारा 209 के तहत अभियोग दर्ज किया गया था।
जिला की पीओ स्टाफ पुलिस टीम ने वीरवार को आरोपी गुलाब को काबू कर थाना शहर पुलिस के हवाले किया। थाना शहर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments