Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


घरों में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 23, 2023 Tags: , , , , ,

चोरीशुदा फ्रीज, एसी, दो इनवर्टर, दो बैटरी, दो गैस सिलेंडर, एक गैस चुल्हा, कुकर व एक मधानी बरामद.

BOL PANIPAT : 23 जुलाई 2023, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को समालखा में अड्डे के पास से गिरफ्तार किया। 

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम को शनिवार देर शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि समालखा बस अड्डे के पास संदिग्ध किस्म के दो युवक किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने कि फिराक में घूम रहे है। टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचानअनीश पुत्र अशोक निवासी शास्त्री कॉलोनी व असलान पुत्र बस्ती निवासी गांव ढिंढार हाल किरायेदार शास्त्री कॉलोनी समालखा के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने करीब 15 दिन पहले समालखा कि शिव कालोनी में एक सूने मकान से सामान चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की वारदात बारे थाना समालखा में सोनीपत के गांव शामडी निवासी सुनील की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

थाना समालखा में सोनीपत के गांव शामडी निवासी सुनील पुत्र रामकिशन ने शिकायत देकर बताया था कि समालखा की शिव कालोनी में उसका एक मकान है। मकान में कोई नही रहता। 21 जुलाई को वह मकान पर आया तो देखा मैन गेट की कुंडी खुली हुई थी और अंदर दो कमरों का ताला टूटा मिला। सामान चैक करने पर फ्रीज, कुलर, वाशिंग मशीन,एलसीडी, इनवर्टर बैटरी, गैस सिलेंडर चुल्हा नही मिले। चोर मकान से सामान चोरी कर ले गए। शिकायत पर थाना समालखा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

नशे की पूर्ति के लिए दिया चोरी की वारदात को अंजाम

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह दोनों नशा करने के आदी है। नशा खरीदने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो दोनों आरोपियों ने मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। चोरीशुदा सामान में से एक एलईडी, एक वाशिंग मशीन व एक कुलर राह चलते अज्ञात कबाड़ी को 5 हजार रूपए में बेचकर पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए। इसके अतिरिक्त दोनों आरोपियों ने नशे की हालत में अन्य मकान से एक एसी व इनवर्टर बैटरी चोरी करने बारे स्वीकारा। एसी, इनवर्टर मालिक की पहचान ना होने पर पुलिस टीम ने आरोपियों से बरामद चोरीशुदा इनवर्टर, बैटरी व एसी को 102 सीआरपीसी के तहत कब्जा पुलिस में लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा फ्रीज, एसी, दो इनवर्टर, दो बैटरी, दो गैस सिलेंडर, एक गैस चुल्हा, कुकर व एक मधानी बरामद कर पुलिस टीम ने रविवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

आरोपी अनीश का पहले भी आपराधिक रिकार्ड

आरोपी अनीश का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ जिला के थाना समालखा, इसराना व तहसील कैंप में चोरी की वारदातों के 9 मामले दर्ज है। आरोपी करीब 10 महीने पहले ही जेल से बेल पर बाहर आया था।

Comments