बिहार चुनाव जीत की खुशी में भाजपा किसान मोर्चा ने बाटे लड्डू : सुनील वत्स
BOL PANIPAT : ताऊ देवीलाल कॉलेज समालखा में जिला अध्यक्ष सुभाष कुहाङ द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश महामंत्री सुनील वत्स पहुंचे। विपक्ष के वोट चोरी वाले मुद्दे पर वत्स ने जवाब देते हुए कहा कि विपक्ष को बिहार की हार से सबक लेना चाहिए भाजपा वोट चोरी नहीं करती भाजपा समस्याओं को चोरी करती है और भाजपा अंतिम से अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचने के लिए हमेशा तैयार रहती है इसी तरह लोगों को भाजपा का कार्य पसंद आ रहा है और हर राज्य में भाजपा की सरकार बन रही है वहीं नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुभाष कुहाङ ने कहा कि किसानों को फसल चक्र अपनाना चाहिए फसल चक्र अपनाने से किसानों को काफी लाभ मिलेगा और जिससे पानी की भी बचत होगी जिससे हमारे आने वाली पीढ़ियां पानी के लिए नहीं तरसेगी ।नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने पार्टी की जिम्मेदारी मिलने के बाद अपने सभी शीर्ष नेताओं का धन्यवाद किया वही नवनियुक्त जिला महामंत्री बलिन्द्र हुड्डा ने भी पार्टी के सभी शीर्ष नेताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी के लिए तन मन धन व पूरी निष्ठा से काम करने की इच्छा जताई उन्होंने कहा कि जो पार्टी के लिए दिन-रात काम करेगा वह आगे भी बढ़ेगा इसलिए पार्टी के हित के लिए हमेशा कार्य करते रहना चाहिए । इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुभाष कुहाङ जी व जिला महामंत्री बलिन्द्र हुड्डा को नई जिम्मेवारी मिलने पर बधाई दी। इस अवसर पर प्रदेश सचिव दिनेश पुजारा ईश कुमार राणा जगबीर आर्य कुलदीप जांगड़ा आजाद खलिला अनिल बेनीवाल बेनीवाल, अशोक चौहान सहित पार्टी के तमाम नेताओं ने भाग लिया

Comments