Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


भाजपा हर किसान, युवा व महिला के उज्जवल भविष्य की गांरटी के साथ काम कर रही है : महीपाल ढांडा

By LALIT SHARMA , in Politics , at September 19, 2024 Tags:

-जनसंपर्क अभियान : ग्रामीणों ने फूल मालाओं से किया महीपाल ढांडा का स्वागत

BOL PANIPAT : 19 सितंबर। पानीपत ग्रामीण विधानसभा प्रत्याशी महीपाल ढांडा ने कहा कि भाजपा सरकार हरियाणा के हर किसान, युवा और महिला के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी के साथ काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व में देश ने प्रगति के नए आयाम छुए हैं। उनकी योजनाएं हर वर्ग को सशक्त बनाकर समृद्ध और स्वावलंबी भारत की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं। वह वीरवार को निजामपुर गांव के लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने वीरवार को चंदौली, खोतपुरा, गढ़ सरनाई, पल्हेड़ी, बराना व डेरा सिकलीगर सहित विभिन्न गांवों का दौरा गया। ग्रामीणों ने फूल मालाओं के साथ व पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया।  
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने नॉन स्टॉप हरियाणा सकंल्प पत्र जारी किया हैं। जिसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 5 लाख आवास, सरकारी अस्पतालों में डायलिसिस तथा सभी अस्पतालों में डायग्नोसिस मुफ्त, हर जिले में ओलंपिक खेलों की नर्सरी, हर घर गृहणी योजना तहत 500 रुपये में सिलेंडर, अव्वल बालिका योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में कॉलेज जाने वाली प्रत्येक छात्रा को स्कूटर, हर हरियाणवी अग्निवीर को सरकारी नौकरी की गारंटी, भारत सरकार के सहयोग से केएमपी के ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर का निर्माण एवं नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत, भारत सरकार के सहयोग से विभिन्न रैपिड रेल सेवाओं एवं फरीदाबाद से गुरुग्राम के बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस मेट्रो सेवा की शुरुआत शामिल है। इसके साथ उनके वायदे किए हैं। जब प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनेगी तक यह सब वायदे भी डबल इंजन के साथ पूरे किए जाएंगे। क्योंकि भाजपा सरकार जो कहती है उसको पूरा करके दिखाती है। उन्होंने कहा कि पनीपत में 20 नए पार्कों का निर्माण 20 करोड़ की लागत से किया जा रहा है, जिससे प्रदेश में हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण को बढ़ावा मिलेगा। यह पहल न केवल आम जनजीवन को सुकून देगी बल्कि शहरों और गांवों में प्राकृतिक सौंदर्य और स्वस्थ वातावरण का विकास भी करेगी। हरियाली का यह विकास लोगों के लिए आरामदायक और सुंदर सार्वजनिक स्थानों की सुविधा सुनिश्चित करेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह इस चुनाव में कमल के फूल को वोट दें ताकि हलके में ओर भी विकास कार्य तेजी से करवाएं जा सके। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संजय त्यागी, पूर्व सरपंच विनोद, बलराज संधू, सत्यवान सरपंच, जसविंदर चहल, अशोक चंदौली, पूर्व सरपंच बिल्लू, जस्सा, अमित, रामकुमार, रविन्द्र, पं. राकेश, रामप्रसाद, सतबीर जांगड़ा, रामदिया संधू, जयसिंह, कृष्ण, मिन्नू लाला, रणबीर संधू, रिंकू संधू, अंकित, रितेश, डा. प्रकाश, संधू रामकुमार संधू, रामकिशन, सुरेंद्र, वेदपाल सरपंच, रामनरायण मित्तल, ब्लॉक समिति मेंबर प्रदीप, इंद्रजीत, विकास व नरेश त्यागी सहित अन्य मौजूद रहे।

Comments