Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


पल्हेड़ी गांव की जनता ने 28 जनवरी को अरविंद केजरीवाल जींद बदलाव जनसभा मे अपने साधन से जाने का दिया आश्वासन । सुखवीर मलिक ने गाँव पल्हेड़ी मे दिया न्यौता

By LALIT SHARMA , in Politics , at January 16, 2024 Tags: , , , , ,

-गांव पल्हेड़ी की जनता ने अपने स्वयं के साधन से बदलाव रैली में शामिल होने का वायदा ।

-आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल इस महीने के अंत में 28 जनवरी को अपना हरियाणा चुनावी अभियान शुरू करेंगे ।

BOL PANIPAT : 28 जनवरी को जींद में अरविंद केजरीवाल एक बदलाव जनसभा रैली को संबोधित करेंगे।यह बदलाव रैली अरविंद केजरीवाल द्वारा हरियाणा चुनाव अभियान की शुरुआत मानी जा रही है यह बदलाव जनसभा महारैली हरियाणा में बढ़ती महंगाई बेरोजगारी महिला सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं की कमी को उजागर करने के लिए की जा रही है।आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सासंद डॉ संदीप पाठक के आदेशानुसार हर गावँ मे इस बदलाव रैली का न्योता पहुंचना है सभी गांव के मेम्बर कमेटी सचिव अध्यक्ष के जिम्मे निमंत्रण देना लगाया गया है।

 आज प्रदेश सह सचिव सुखवीर मलिक ने गावँ पल्हेड़ी मे ग्राम अध्यक्ष और सचिव सतीश त्यागी जिनको गांव की जिम्मेवारी दी गई है उनके सहयोग से  किया गया।सुखबीर मलिक ने बताया अपने पल्हेड़ी गांव में इन 21 मेंबर कमेटी का काम डोर टू डोर जाकर हर एक निमंत्रण देना होगा। एवं पार्टी की नीतियां को घर-घर तक पहुंचाना होगा जिससे आम आदमी पार्टी की सरकार आने में मदद मिलेगी। मलिक ने  गांव पल्हेड़ी मे न्यू नव नियुक्त ग्राम सचिव सतीश त्यागी  और कमेटी मेंबर के सहयोग से यह कार्य संपन्न किया जिनका अपने यातायात साधन से आने का वायदा, सहयोग मिला बहुत से महिला वर्ग ने आने का आश्वासन दिया है जिन्होंने आश्वासन दिया वह है  राहुल शर्मा ताराचंद महेश कुमार नरेश कुमार संजय कुमार जसबीर सिंह ओम प्रकाश मक्कड़ नीरज कुमार रामनाथ गुलाब सिंह धर्मपाल सुभाष सतीश त्यागी हरिंदर सिंह कृष्ण लाल राजेंद्र एक्स सरपंच धर्मवीर त्यागी जावेद सतीश त्यागी धर्मवीर सिंह शिव कुमार व बहुत से मेम्बर मौजूद रहे।

इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य  सुखबीर मलिक , देवेंन सलूजा सर्किल इंचार्ज शीशपाल मलिक सर्किल इंचार्ज कर्मवीर जाटल,राजेंद्र राठी होशियार सिंह वार्ड 6, संदीप मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे

Comments