Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


वॉलीबाल प्रतियोगिताओं में छाए आर्य कॉलेज के खिलाडी जीते प्रथम पुरस्कार

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 21, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT – शुक्रवार 21 नंवबर 2025: कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय,कुरूक्षेत्र में आयोजित इंटर कॉलेज महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज की खिलाडियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार जीता। वहीं दूसरी तरफ पानीपत जिले के गांव बादड में आयोजित ऑल ओपन वॉलीबाल चैंपियनशिप में आर्य कॉलेज के खिलाडियों ने कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रथम पुरस्कार जीत कर आर्य कॉलेज का नाम रोशन किया। कॉलेज प्राचार्य प्रो. डॉ. जगदीश गुप्ता व कॉलेज प्राध्यापकों ने आज कॉलेज प्रांगण में विजेता खिलाडियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही प्राचार्य ने इन शानदार उपलब्धियों के लिए कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश टूर्ण, कोच राजेंद्र देशवाल, राजा तोमर, सुनील पहल प्राध्यापिका रजनी व अनूप गुलिया को बधाई दी।

कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान सुरेंद्र शिगंला ने अपने बधाई संदेश में पूरे आर्य कॉलेज परिवार को बधाई देते हुए कहा कि हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है कि हमारे विद्यार्थी आज हर क्षेत्र में कॉलेज का नाम रोशन कर रहे हैँ। उन्होंने कहा कि आज के समय में विद्यार्थियों को पढाई के साथ-साथ किसी न किसी खेल में भी जरूर अपनी रूची रखनी चाहिए क्योंकि खेल न केवल हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि हमारे मन को भी स्वस्थ रखता है।

कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय,कुरूक्षेत्र में 17 नंवबर से 19 नवंबर तक आयोजित इंटर कॉलेज महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज की महिला टीम ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले मैच में कैथल की टीम को 4-1 से, सेमी फाइनल मैच में डीएवी कॉलेज करनाल की टीम को 3-0 से वहीं फाइनल मैच में राजकीय कॉलेज, पंचकुला की टीम को 4-1 से हराकर प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया। वहीं डॉ. गुप्ता ने यह भी बताया कि 15 नवंबर से 16 नवंबर  2025 को पानीपत जिले के बादड गाँव के शिव क्लब द्वारा आयोजित ऑल ओपन वॉलीबाल चैंपियनशिप में आर्य के खिलाडियों ने कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय,कुरूक्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय को 3-0 से व शिव क्लब बादड को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। डॉ. गुप्ता ने बताया कि आर्य कॉलेज के खिलाडी खेल के हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेर रहे हैँ, और कॉलेज से हर वर्ष 8-10 खिलाडियों का चयन खेल कोटे से अलग-अलग सरकारी नौकरीयों में हो रहा है जिसका श्रेय कॉलेज की प्रबंधक समीति के साथ-साथ खिलाडियों की मेहनत को भी जाता है।

इस अवसर पर कॉलेज के डॉ. विजय सिंह, प्राध्यापिका डॉ. मीनल तालस समेत अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।

Comments