आर्टिकल राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
BOL PANIPAT : आइबी स्नातकोत्तर विद्यालय में बीए कक्षा के विद्यार्थियों के लिए राजनीतिक विज्ञान विभाग द्वारा आर्टिकल राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका मुख्य विषय “अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले युद्ध का प्रभाव” को बताना था। प्रतियोगिता में लगभग 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया । कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. अजय कुमार गर्ग द्वारा प्रोत्साहित किया गया और बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि युद्ध से होने वाले विनाश से कैसे पूरी दुनिया प्रभावित होती है तथा इसको राजनीति के दृष्टिकोण से कैसे समझा जा सकता है |
राजनीतिक विज्ञान की अध्यक्षता डॉ किरण मदान ने बताया कि युद्ध ना केवल 2 राष्ट्रों में लड़ा जाता है बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपना प्रभाव दिखाता है जिससे ना केवल विश्व का कुछ क्षेत्र बल्कि संपूर्ण विश्व ही प्रभावित होता है अंतर्राष्ट्रीय युद्ध के द्वारा विश्व अनेक गुटों में बट जाता है अर्थव्यवस्था पर प्रभाव पड़ता है इसी के साथ-साथ संपूर्ण माननीय स्वभाव पर भी इसका प्रभाव पड़ता है।
इतिहास गवाह है कि युद्धों में न केवल राज्यों के जानमाल की क्षति हुई है बल्कि वहां की कला, संस्कृति और सभ्यता का भी विनाश हुआ है युद्धों के प्रभाव से विश्व अंतर्राष्ट्रीय शस्त्रीकरण की तरफ बढ़ रहा है सैनिक दृष्टिकोण अपनाए जाते हैं और इन्हीं के साथ-साथ में मानवीय कल्याण संबंधी जो कार्य होते हैं उनकी उपेक्षा की जाती है |
निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ पूनम मदान और डॉ शर्मिला यादव ने निभाई ।
कार्यक्रम में प्रथम स्थान बीए तृतीय वर्ष से पूजा ,द्वितीय स्थान सिमरन और तृतीय स्थान रेखा ने प्राप्त किया प्राप्त किया। विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया , इस कार्यक्रम का सफल संचालन प्रोफेसर राहुल कुमार द्वारा किया गया |

Comments