Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


कल्याण के मार्ग पर चलना तपस्या: कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at November 23, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 23 नवम्बर। सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को दूर करने व आमजन को इसके प्रति जागरूक करने के लिए पथ प्रदर्शक की भूमिका सरल नहीं है। आमजन के कल्याण के मार्ग पर चलना तपस्या है। वे रविवार को गांव थिराना स्तिथ प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ज्ञान मानसरोवर केंद्र के 12वें वार्षिकोत्सव अवसर पर मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे थे।

कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि समाज उत्थान व कल्याण के लिए परिवार का त्याग करना वर्तमान समय में बड़ा कदम है। देश व समाज को मजबूत बनाने के लिए ज्ञान मानसरोवर केन्द्र की तरफ जो कदम उठाए जा रहे हैं, उससे आमजन के जीवन मे सरलता आती है। कैबिनेट मंत्री ने आमजन हित कार्यों के लिए स्वैच्छिक कोष से 11 लाख रुपए देने की घोषणा की।

इस अवसर पर राजयोगिनी सरला दीदी, कैम्पस निदेशक भारत भूषण, बिंदु दीदी, निपुण भाई, रक्षा दीदी, बलबीर बहन, रानी दीदी, स्नेह दीदी समेत बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित रहे।

Comments