जिलाधीश ने एचसीएमएस एसोसिएशन के चिकित्सा अधिकारियों द्वारा हड़ताल के दृष्टिगत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंध लागू किये.
BOL PANIPAT : 7 दिसंबर–जिला पानीपत में एचसीएमएस एसोसिएशन के चिकित्सा अधिकारियों द्वारा 8 दिसंबर से 9 दिसंबर तक हड़ताल निर्धारित की गई है।
जिलाधीश डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने इसी के दृष्टिगत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंधों के उचित कार्यान्वयन के लिए सिविल अस्पताल पानीपत, सिविल अस्पताल समालखा, सीएचसी मडलौडा, सीएचसी अहर, सीएचसी ददलाना, सीएचसी नारायणा, सीएचसी नौल्था, सीएचसी खोतपुरा और सीएचसी बापौली के 500 मीटर के दायरे में 5 से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। उपरोक्त आदेश का उल्लंघन करने पर, यदि कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है, तो उसे भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की संबंधित धाराओं के अंतर्गत दण्डित किया जाएगा।

Comments