Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


डाकघर में भी शुरू कर दी गई है आधार कार्ड की समस्याओं का समाधान के लिए सुविधा.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at November 28, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 28 नवंबर। प्रदेश की जनता की सुविधा के लिए अब डाकघर में भी आधार कार्ड की सभी सुविधाएं शुरू कर दी गई है। आधार कार्ड को लेकर लोगों को काफी समस्या आ रही थी उनकी समस्याओं का समाधान के लिए उन्हें सी.एस.सी सेंटर और निगम में जाना पड़ता था लेकिन अब यह सुविधा डाकघर में भी शुरू कर दी गई है। प्रवर अधीक्षक पंकज कुमार मीणा के दिशा-निर्देशों के चलते डाकघर में भी यह सुविधा शुरू कर दी गई है।
जिले के एनएफएल पोस्टमास्टर अधिकारी अमित मलिक ने अपील करते हुए कहा कि यदि किसी भी आमजन को अपने बच्चों का आधार कार्ड बनवाना है तो वे आवश्यक दस्तावेज लेकर डाकघर में आएं। भारतीय डाक विभाग ने भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के सहयोग से यह सुविधा शुरू की है, ताकि लोगों को नजदीकी डाकघर में ही आधार से जुड़ी सेवाएं मिल सके।
उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति के पास आधार नहीं है तो वे डाकघर में नया आधार बनवा सकते है विशेष रूप से बच्चों के लिए भी, वहीं उन्होंने बताया कि आधार कार्ड में यदि कोई जानकारी गलत है तो उसे सुधार सकते है जैसे कि फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन या फोटो बदलवाना, इसके अलावा आप अधिकारिक पी.वी.सी आधार कार्ड ठीक करवा सकते है। जनता को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए यह सुविधा शुरू की गई है।

Comments