Friday, April 24, 2026
Newspaper and Magzine


लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने विडियो कांफ्रेंसिंग कर की जिला निर्वाचन अधिकारियों से वार्ता.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 21, 2024 Tags: , , , , ,

-चुनाव को लेकर के जिम्मेदारी पूर्ण करें कार्य

-ईवीएम को अकेला न छोड़े अधिकारी, पूरी निगरानी बरते

-चुनाव को गंभीरता से ले अधिकारी, तुरंत व्हाट्सएप करें होगा समाधान–जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया

BOL PANIPAT , 21 मई, प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने मंगलवार को देर सांय प्रदेश मे लोकसभा 2024 के आम चुनाव को निष्पक्ष व शान्ति शान्ति पूर्ण तरीके से कराने को लेकर प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस अधीक्षको ,नोडल ऑफिसर व चुनाव कार्यालय के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर चुनाव सम्बन्धित कुछ दिशा निर्देश दिए व चुनाव तयारी की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विभिन्न जिलों के निर्वाचन अधिकारीयो से चुनाव की तैयारी को लेकर अपडेट लिया व एफएसटी व एसएसटी टीमों की अब तक की चुनाव के संबंध मे भूमिका को लेकर अपडेट लिया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अब तक निगरानी टीम ने कितना लिकर पकड़ा है व कितनो से कैश की बरामद की है और ईवीएम ,ट्रांसपोर्ट की स्थिति के संदर्भ में भी जानकारी ली।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने ज़िला निर्वाचन अधिकारीयो से चुनाव की तैयारी को लेकर सुझाव भी मांगे और मॉक पोल के बारे में जानकारी ली।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि किसी भी सूरत में ईवीएम को छोड़ कर नही जाना है,सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हों। पूरी निगरानी में रखना है।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया चुनावी ड्यूटी के दोरान कर्मचारियों के लिए रात्रि के दौरान आराम करने को लेकर किए गए प्रबंधों की समीक्षा की व एआरओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इलेक्शन को गंभीरता से लेकर कार्य करना है। जहां समस्या आती है उसको सांझा करें व बात करें।
इस मौके पर एडीसी डॉ पंकज, पुलिस अधीक्षक अजीत शेखावत, एसडीएम मनदीप, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना ज्योति मित्तल, सीटीएम टीनू पोसवाल, डीडीपीओ विशाल पराशर, तहसीलदार निर्वाचन सुदेश राणा और चुनाव कार्यालय के अमरेंद्र दहिया, कानूनगो सोनिया,महेंद्र ,कमल आदि मौजूद रहे।

Comments