आत्मनिर्भर भारत नारा नहीं राष्ट्र निर्माण का मजबूत संकल्प:डॉ अर्चना गुप्ता
–स्वदेशी ओर सुशासन के माध्यम से ही बनेगा भारत विकसित राष्ट्र:दुष्यन्त भट्ट
-स्वदेशी से ही बनेगा भारत शक्तिशाली राष्ट्र: नवीन भाटिया
BOL PANIPAT : पानीपत रेलवे स्टेशन पर जिला भाजपा की ओर से आत्मनिर्भर भारत रेल यात्री संपर्क अभियान के तहत स्वदेशी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री डॉक्टर अर्चना गुप्ता रही। जबकि करनाल लोकसभा क्षेत्र के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के संयोजक मेघराज गुप्ता, पूर्व जिला महामंत्री कृष्ण छोकर और चांद भाटिया विशिष्ट अतिथि रहे तथा जिला भाजपा अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। स्टेशन पर पहुंचने पर आत्मनिर्भर भारत अभियान के जिला संयोजक नवीन भाटिया ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम सह संयोजक विजय सहगल एवं मीना चौहान ने सभी अतिथियों आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम सह संयोजक वेद पराशर ने कार्यक्रम के बारे विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के साथ हुआ ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि भारत एक सत्य सनातन राष्ट्र हैं और मानव सभ्यता का विकास भी भारत में ही सबसे पहले हुआ ओर भारत ने ही कृषि ओर देशी कुटीर उद्योगों के माध्यम से दुनिया को आत्मनिर्भरता का पाठ पढ़ाया लेकिन गुलामी के दिनों में अंग्रेजों ने बड़े उद्योगों के नाम पर भारत के छोटे कुटीर उद्योगों को समाप्त कर दिया और अपने देशों का बना बनाया मॉल लाकर यहां बेचना आरंभ किया ओर हद तो तब हो गई जब आजादी के बाद भी विदेशी मॉल का प्रचलन घटा नहीं ओर आजादी के 75 साल बाद भी उदारीकरण के नाम पर हमारे बाजारों में विदेशी वस्तु खुलेआम धड़ल्ले से बिक रहीं है यदि भारत को वर्ष 2047 से पूर्व एक विकसित राष्ट्र बनाना है तो स्वदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल अधिक से अधिक करना होगा। उन्होंने उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह भी स्वदेशी आंदोलन को सफल बनाने में ओर अधिक सहयोग दे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यन्त भट ने कहा कि यू तो स्वदेशी आंदोलन को भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकारों ने तेजी से आगे बढ़ाने का कार्य किया है और लोगों में स्वदेशी के प्रति जागरूकता भी आई है लेकिन जब से देश को विकसित बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है तब से आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत स्वदेशी के प्रति लोगों को ओर अधिक जागरूक करना अनिवार्य हो गया है उन्होंने कहा कि आजादी से पहले भी भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था और भारतीय रुपए में ही विश्व व्यापार होता था लेकिन अंग्रेजों ने हमारी स्वदेशी अर्थव्यवस्था को तहस नहस किया ओर आजादी के बाद भी कांग्रेस की सरकारों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया ।परिणामस्वरूप देश में विदेशी मुद्रा का भंडार तेजी से गिर गया परन्तु यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उन्हें देश को सोने की चिड़िया बनाने के लिए अनेक प्रयास किए गए फलस्वरूप भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन गया और अब इस देश को तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने ओर भारत को आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के लिए अनेक अभियान चलाए जा रहे है जिनमें स्वदेशी अपनाओ अभियान भी शामिल है इस लिए सभी राष्ट्रवादी देश भक्त नागरिकों को भारत में बनी स्वदेशी वस्तुओं का अधिक से अधिक इस्तेमाल करना चाहिए ताकि विदेशी मुद्रा की बचत करके भारत को वर्ष 2047 से पूर्व एक विकसित राष्ट्र बनाया जा सके।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम के जिला संयोजक नवीन भाटिया ने कहा कि आज भारत के सभी जिला मुख्यालयों के रेलवे स्टेशनों पर सफर हो सुहाना और स्वदेशी है अपनाना कार्यक्रम के तहत सभी यात्रियों को जागरूक किया गया। ताकि एक साथ राष्ट्रीय स्तर पर स्वदेशी आंदोलन की हुंकार सभी नागरिक भर सके। उन्होंने कहा कि स्वदेशी आंदोलन की सफलता पर ही आत्मनिर्भर भारत का निर्माण होगा। यही नहीं स्वदेशी आंदोलन के माध्यम से ही भारत को वर्ष 2047 से पूर्व विकसित राष्ट्र बनाया जा सकेगा।
इस मौके पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मपाल जागलान, जिला महामंत्री सुनील कंसल, राजेश भारद्वाज,सतबीर पांचाल, ज्योति शर्मा, चेतन तनेजा, योगेश शर्मा अमित नारंग, सुमित तेहरी, रोहताश देशवाल, डिंपी गुलयानी, सुमित त्यागी, हिमांशू वीरमणि, संदीप मलिक, अरुण पसरिचा, विशाल गोस्वामी, विनय अरोड़ा, सचिन सिंगला,देवांशू वर्मा,सरदार चरणजीत धम्मू, सरदार अमरजीत कोहली, अशोक कटारिया, आर. डी कल्याण, नेहा शर्मा, अनीता चावला, ज्योति कुराडिया,सरोज, पुष्पा,नरेश बेनीवाल,ओम दत आर्य, रविन्द्र तुशामड, रॉकी गहलोत, नवल जिंदल, प्रीतम गुर्जर एवं जिला के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments