Thursday, April 23, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 29, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.पी.जी.कॉलेज, पानीपत में वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग की ओर से बी.बी.ए. द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 10 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने उत्कृष्ट लेखन कौशल एवं चिंतनशील दृष्टिकोण का परिचय दिया। विद्यार्थियों ने समाज, शिक्षा और प्रबंधन से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रभावशाली शैली में प्रस्तुत किए, जिससे प्रतियोगिता अत्यंत रोचक और ज्ञानवर्धक बन गई।

कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि निबंध लेखन जैसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, सृजनात्मक सोच और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करती हैं। उन्होंने विजेताओं को बधाई दी और सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया।

वाणिज्य एवं प्रबंधन विभागाध्यक्ष डॉ. सुनित  शर्मा ने प्रतियोगिता की सफलता पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अनिवार्य हैं। उन्होंने विभाग की ओर से इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों को आगे भी इसी प्रकार भागीदारी करने हेतु प्रेरित किया।

इस प्रतियोगिता का आयोजन मेंटर जागृति  के मार्गदर्शन एवं संयोजन में किया गया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लक्ष्य, द्वितीय स्थान निखिल एवं सुमित, तृतीय स्थान नेहा एवं संध्या तथा सांत्वना पुरस्कार ऋषभ ने प्राप्त किया ।

अंत में विभागीय अध्यापकों ने विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए न केवल एक प्रतियोगिता थी,लेकिन एक सीखने और अपने आप को अभिव्यक्त करने का सुनहरा अवसर भी साबित हुआ।

Comments