Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


नशा मुक्त टीम ने घर घर जाकर आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करा जागरूक किया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 6, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 06 दिसंबर : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व में पानीपत पुलिस जिले को नशा मुक्त बनाने की दिशा में विशेष जागरूकता अभियान चलाए हुए है। इसी कड़ी में जिला पुलिस की नशा मुक्त अभियान की टीम ने शनिवार गढ़कारकोली, बिलासपुर व गढी छाजू गांव में घर घर जाकर नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी देकर जागरूक किया। टीम द्वारा लोगों को नशा छोड़ने और समाज को सुरक्षित बनाने का संदेश दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस टीम ने इस दौरान नशे के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान बारे विस्तार से बताया। नशा करने से व्यक्ति का स्वास्थ्य तो बिगड़ता ही है, साथ ही उसका सामाजिक जीवन, शिक्षा और भविष्य भी प्रभावित होता है।
पुलिस टीम ने ग्रामीणों को प्रेरित किया कि वे एक स्वस्थ और नशामुक्त जीवन शैली अपनाएं और अपने आस पास के लोगों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करें।

नशा रोकने के लिए आगे आएं, मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 पर दें जानकारी :

पुलिस टीम ने इस दौरान राष्ट्रीय हेल्पलाइन मानस 1933 के बारे में विस्तार से बताया और नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी प्रकार की नशीली दवाओं के व्यापार, तस्करी की जानकारी हो, तो वे सरकार द्वारा जारी किए नेशनल नारकोटिक्स मानस हेल्पलाइन 1933 पर तुरंत सूचित करें।
नशे से संबंधित सूचना देने वाले व्यक्तियों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, नागरिक बिना किसी डर या संकोच के नशीली दवाओं के अवैध व्यापार से जुड़ी जानकारी सांझा करे।

अभियान के जिला में नोडल अधिकारी डीएसपी नरेंद्र सिंह ने कहा कि नशा शरीर, परिवार और समाज का सबसे बड़ा दुश्मन है। यह युवाओं को भविष्य अंधकार में धकेल देता है, इसलिए सभी को नशे से दूर रहना चाहिए और दूसरों को भी रोकना चाहिए। नशे से संबंधित कोई भी सूचना टोल फ्री नंबर 1933 पर या नजदीकी पुलिस थाना में दे, ताकी नशा तस्करों को काबू कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा जा सके और नशे जैसी बुराई को समाप्त किया जा सके।

Comments