अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT , 06 दिसंबर: सीआईए वन पुलिस टीम ने असंध रोड स्थित उंटला सुताना मोड़ पर एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी कि पहचान विकास नगर तहसील कैंप निवासी प्रशांत के रूप में हुई है।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि उनकी टीम शुक्रवार शाम को गश्त के दौरान असंध रोड स्थित उंटला सुताना मोड़ पर थी। टीम को तभी उंटला गांव की और से एक युवक पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा।
पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर की युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान प्रशांत पुत्र प्रमोद निवासी विकास नगर तहसील कैंप के रूप में बताई। तलाशी लेने पर युवक की लोवर की जेब से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। देसी पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला।
प्रभारी इंस्पेटर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको अवैध हथियार रखने का शौक कै। हथियार रखने का शौक पूरा करने के लिए उसने उक्त देसी पिस्तौल करीब 1 साल पहले जलमाना गांव निवासी अपने एक दोस्त से लिया था। बाद में पिस्तौल को साथ लेकर चलने लगा।
पुलिस ने आरोपी प्रशांत के खिलाफ थाना मतलौडा में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर शनिवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments